India News (इंडिया न्यूज), Bettiah News: बिहार में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बिहार के बेतिया से एक दिल देहलान वाला मामला सामने आया है। यहां बदमाशों ने एक कार्यपालक सहायक को उसकी पत्नी के सामने ही गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। सोमवार यानी की आज सुबह बिजली विभाग के कार्यपालक सहायक संजीव कुमार अपनी पत्नी के साथ टहलने निकले थे। मॉर्निंग वॉक के दौरान बदमाशों ने उन्हें गोलियों से छलनी कर दिया।

महाकुम्भ में डुबकी लगाकर अभिभूत हुईं राज्यपाल, कहाः वर्षों तक नहीं भूल पाएंगे दिव्य अनुभव

खबरों की माने तो पहले बदमाशों ने संजीव कुमार को चाकू से गोदा और फिर उनपर गोलियां बरसा दी। इस घटना में बिजली कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। दो बाइक पर सवार होकर चार बदमाश पहुंचे और इस घटना को अंजाम दिया। इलाके में हुई इस घटना के बाद लोगों में अफरातफरी मच गई। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पहले भी हुआ था हमला

जानकारी के अनुसार, मृतक संजीव कुमार पर इससे पहले भी हमला हो चुका था। इसके बाद आज उनके ऊपर हमला होने के बाद उनकी मौत हो गई। नरकटियागंज SDPO प्रकाश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि चार अपराधी दो बाइक पर सवार होकर आए थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया GMCH भेज दिया गया है। फिलहा, घटना के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।

अयोध्या में होम स्टे संचालकों की मौजां ही मौजां! अब तक दिव्य अयोध्या ऐप से 69 लाख लोगों ने होम स्टे की कराई बुकिंग

परिजनों में मचा कोहराम

आपको बता दें कि संजीव कुमार हत्या के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी बदहवास हालत में है। हत्या के पीछे आपसी विवाद को कारण बताया जा रहा है। जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा कि हत्या की असली वजह क्या है।