India News (इंडिया न्यूज), Cyber Thug Sania: 4 करोड़ 6 लाख रुपए की ठगी करने वाली साइबर जालसाज सानिया उर्फ ​​गुड़िया उर्फ ​​सोफिया सिद्दीकी को एक बार फिर गिरफ्तार किया गया है। सानिया को महाराष्ट्र पुलिस ने बिहार के गोपालगंज जिले के लोहारपट्टी गांव से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने साइबर जालसाज सानिया को रविवार 15 दिसंबर 2024 को गिरफ्तार किया। सानिया उर्फ ​​सोफिया सिद्दीकी पर ₹40600000 की साइबर ठगी का आरोप है।

आरोपी सानिया उर्फ ​​गुड़िया ट्रेन से भागी थी

प्राप्त जानकारी के अनुसार साइबर ठगी की आरोपी सानिया उर्फ ​​गुड़िया ट्रेन से भागी थी। वह गोपालगंज के लोहारपट्टी गांव में छिपी हुई थी। पुलिस के अनुसार सानिया उर्फ ​​गुड़िया एक शातिर साइबर अपराधी है। पुलिस ने बताया कि वह ट्रेन में हथकड़ी खोलकर भाग गई थी। वहीं, सानिया उर्फ ​​गुड़िया के भागने के बाद एक महिला कांस्टेबल, 4 पुरुष कांस्टेबल और 1 दारोगा को निलंबित कर दिया गया।
Bhagalpur News: बेटी की विदाई के साथ ही घर हुआ राख, शादी बन गई मातम

पुणे साइबर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज

आपको बता दें कि सानिया उर्फ ​​गुड़िया उर्फ ​​सोफिया सिद्दीकी (साइबर ठग सानिया उर्फ ​​गुड़िया) पर न्याति इंजीनियर्स एंड कंसल्टेंट्स कंपनी से धोखाधड़ी कर 4 करोड़ 6 लाख रुपए ठगने का आरोप है। कंपनी के जनरल मैनेजर सागर जयंतीलाल बोरा ने पुणे साइबर पुलिस स्टेशन में आरोपी लड़की के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।
MP News: पद्मश्री जोधइया बाई का निधन, बैगा चित्रकला को देश-विदेश तक पहुंचाने वाली नहीं रहीं आदिवासी कलाकार

पहले भी लड़की को किया गया था गिरफ्तार

मामला दर्ज होने के बाद महाराष्ट्र पुलिस ने फरवरी 2024 में सानिया उर्फ ​​गुड़िया को हरियाणा के मुरादाबाद से गिरफ्तार किया था। लेकिन, दुरंतो एक्सप्रेस से पुणे ले जाते समय आरोपी लड़की पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गई। अब उसे एक बार फिर गिरफ्तार कर लिया गया है।