India News (इंडिया न्यूज), Bihar BJP Meeting: दिल्ली और महाराष्ट्र में अपने पैर जमाने के बाद भारतीय जनता पार्टी की नजर अब बिहार पर है। दिल्ली में अपनी जीत के झंडे लहराने के बाद BJP बिहार में फतह करने के लिए अपनी कमर को कस लिया है। इसी को लेकर बिहार BJP ने आज पटना के बापू सभागार में प्रदेश परिषद की बैठक आयोजित की है। इस बैठक में डॉ. दिलीप जायसवाल की बिहार BJP अध्यक्ष के रूप में औपचारिक रूप से ताजपोशी भी होगी।

बेरोजगार और सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं को मिलेगी बंपर नौकरी की सौगात, इतने पद खाली, इन विभागों में होगी भर्ती

3 मार्च को दाखिल किया था नामांकन दाखिल

बैठक में प्रदेश, जिला से लेकर प्रमंडल स्तर तक के कार्यकर्ता ने भी हिस्सा लिया। इसके अलावा बिहार सरकार के मंत्री, केंद्रीय मंत्री और कार्यसमिति के सदस्य बैठक में शामिल होंगे। दिलीप जायसवाल ने सोमवार को ही प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया था। इस बैठक को लेकर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने जानकारी देते हुए कहा कि BJP कार्यकर्ताओं की पार्टी है। सभी लोग BJP को मजबूत बनाने के लिए मेहनत कर रहे हैं। आज BJP की बड़ी बैठक का आयोजन किया गया है। इसमें पूरे बिहार से कार्यकर्ता शामिल हुए हैं। ऐसी बैठकों में आना हम BJP कार्यकर्ताओं के लिए बड़े सौभाग्य का दिन है। उनके नेतृत्व में पार्टी अब नए जोश के साथ आगे बढ़ेगी।

इन रूट की फ्लाइट्स में हुआ बड़ा बदलाव, नया शेड्यूल जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार चुनाव में सीट बंटवारे

आपको बता दें कि दिलीप जायसवाल ने सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। आज बैठक में बिहार BJP के करीब 325 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे और सर्वसम्मति से दिलीप जायसवाल को प्रदेश अध्यक्ष चुनेंगे। पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। वे इस बैठक में हिस्सा लेंगे। प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति प्रक्रिया के बाद बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे, गठबंधन सहयोगियों से समन्वय और प्रचार योजनाओं पर चर्चा होगी।