India News (इंडिया न्यूज), Delhi New CM Rekha Gupta: भारतीय जनता पार्टी की विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बन गई है। राजनीति पार्टी के सभी दिग्गज नेता उन्हें बधी दे रहे हैं। दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता 20 फरवरी, 2025 को CM की शपथ भी ले ली है। रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री बनने के बाद विपक्षी पार्टियों का बयान आना भी शुरू हो गया है। कुछ का कहना है कि रेखा गुप्ता के जरिए BJP ने पूरे देश को महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया है और इस फैसले को BJP का गेम चेंजर फैसला माना जा रहा है।

आखिरकार सबके सामने रो पड़े Samay Raina? फिर भी नहीं निकली अकड़, कही ऐसी बात सुनकर बहुत तेज गुस्सा आएगा

रेखा गुप्ता को RJD ने दी बधाई

तो वहीं, लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। RJD के सांसद मनोज झा ने गुरुवार यानी की आज ANI से बात करते हुए कहा कि “महिला सशक्तिकरण को प्रतीकवाद और दिखावे से आगे बढ़ने की जरूरत है, लेकिन आज उन टिप्पणियों का दिन नहीं है। रेखा गुप्ता को शुभकामनाएं।

दिल्ली की नई CM के बायन वायरल

मनोज झा ने अपने बयान में आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी कैबिनेट ने चुनाव के दौरान जो भी वादे किए हैं, उन्हें जमीनी स्तर पर पूरा किया जाना चाहिए। जो अच्छी चीजें चल रही थीं, उन्हें जारी रखा जाना चाहिए। उनमें कोई रुकावट नहीं आनी चाहिए। दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के कई पुराने बयान इन दिनों  तेजी से वायरल हो रहे हैं, मुझे उम्मीद है कि JNU या अन्य विश्वविद्यालयों के छात्रों के लिए सोशल मीडिया पर अब तक जो सोच हमने देखी है, वह न केवल सोशल मीडिया से बल्कि उनके दिमाग से भी मिट जानी चाहिए। यही मेरी कामना है।

अलका लांबा ने CM रेखा को लेकर कर दिए बड़े खुलासे ,बताई पुरानी बातें..

महिला सशक्तीकरण का प्रमाण

आपको बता दें कि आज दिल्ली के रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे बिहार के डिप्टी CM विजय कुमार सिन्हा ने एर नीजि मीडिया से बात करते हुए कहा कि दिल्ली की जीत देश की जीत है। BJP ने जमीन से जुड़े ऐसे व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाया जो संगठन का सामाजिक शासनिक अनुभव लिए हुए है। महिला सशक्तीकरण की जो शुरुआत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की है उसका ये प्रमाण है। ये परमानेंट मुख्यमंत्री हैं। अरविंद केजरीवाल सरकार की तरह टेम्परेरी महिला मुख्यमंत्री नहीं हैं।