India News (इंडिया न्यूज), Delhi New CM: दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से विधायक रेखा गुप्ता आज राजधानी की नई मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी। उपराज्यपाल वीके सक्सेना उन्हें और उनकी मंत्रिपरिषद को शपथ दिलवाएंगे। भाजपा विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता को सर्वसम्मति से नया नेता चुना गया, जिसके बाद वह दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं।

मधुबनी पेंटिंग की साड़ी बनी चर्चा का विषय

रेखा गुप्ता जब सरकार बनाने का दावा पेश करने उपराज्यपाल से मिलने पहुंचीं, तो उन्होंने मधुबनी पेंटिंग वाली साड़ी पहनी थी। बिहार बीजेपी ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक्स (Twitter) पर पोस्ट किया, “यह केवल परिधान नहीं, बल्कि बिहार और पूर्वांचल की संस्कृति, कला और सम्मान की पहचान है, जो पूरे देश में अपनी चमक बिखेर रही है।” इस साड़ी में रेखा गुप्ता की तस्वीर वायरल होते ही सोशल मीडिया पर इसे लेकर खूब चर्चा होने लगी। बिहार बीजेपी के कई नेताओं ने भी उन्हें बधाई दी।

Bihar Teacher News: “Kiss दो तभी नंबर बढ़ेंगे”, जिद्द पर अड़ा टीचर, 7वी की छात्रा से कर दी ऐसी मांग, परिजनों ने किया बुरा हाल

हरियाणा में जन्म, दिल्ली में सियासी सफर

रेखा गुप्ता का जन्म हरियाणा में हुआ था, लेकिन उनका राजनीतिक सफर दिल्ली में आगे बढ़ा। वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़ी रहीं और दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। आज रामलीला मैदान में वह मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी, उनके साथ अन्य विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे।

जब वित्त मंत्री ने पहनी थी मधुबनी साड़ी

इससे पहले केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी बजट 2024-25 पेश करने के दौरान मधुबनी पेंटिंग वाली साड़ी में नजर आई थीं। यह साड़ी पद्मश्री विजेता दुलारी देवी ने उन्हें भेंट की थी। मधुबनी कला बिहार की पहचान है और अब यह राष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ रही है।

Uttarakhand Budget 2025 : बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री ने किया शुभ काम, आज उत्तराखंड वासियों के लिए अहम दिन