India News (इंडिया न्यूज), Bihar Politics: बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एक कार्यक्रम में पहुंचे, जहां उन्होंने नियुक्ति पत्र वितरण के अवसर पर नए कर्मचारियों को बधाई दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बिहार में रोजगार सृजन की प्रक्रिया तेज़ी से आगे बढ़ रही है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार विकास के पथ पर निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि लगभग 7000 इंजीनियरों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया है, जो राज्य के बुनियादी ढांचे के विकास में अहम भूमिका निभाएंगे।

नहीं थम रही अवैध अफीम की खेती! गुप्त सूचना के बाद पुलिस का एक्शन, 20 करोड़ की फसल को किया नष्ट

कांग्रेस और राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला

इस दौरान सम्राट चौधरी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का बिहार में स्वागत है, उन्हें आना ही चाहिए। लेकिन जब चुनाव नहीं होता था, तब वे बिहार की जनता से दूर रहते थे। अब चुनाव का समय आया है, तो वे बिहार में दौरे कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि 55 वर्षों तक सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस ने देश और बिहार को लूटने का काम किया। बिहार की जनता अब जागरूक हो चुकी है और वह जानती है कि किसने विकास किया और किसने सिर्फ वोटबैंक की राजनीति की।

बिहार में रोजगार के नए अवसर

सम्राट चौधरी ने यह भी कहा कि बिहार सरकार युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही है। जल्द ही और भी भर्तियों की प्रक्रिया शुरू होगी, जिससे राज्य के युवाओं को लाभ मिलेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी अगुवाई में बिहार सरकार तेजी से विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने सभी नए नियुक्त कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने कार्य से बिहार के विकास में योगदान दें।

बेतिया के स्कूल में हुआ बवाल! छात्रों और अभिभावकों ने की तालाबंदी, जानें क्यों हुआ बड़ा हंगामा