India News (इंडिया न्यूज), Bihar Weather: बिहार में मौसम में एक बार फिर से बदलाव का दौर शुरू हो गया है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में तापमान में गिरावट आ रही है, जिससे ठंड का असर लगातार बना हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में और गिरावट की संभावना जताई है, जिससे ठंड में और बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, इसके बाद तापमान में वृद्धि होने के आसार हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने कैसे उतारी अपनी नई भाभी की नजर, ननद का ये वीडियो देख कर जल जाएगी दुनिया भर की भाभियां
कैसा रहा बीते दिनों का तापमान
शुक्रवार को पटना समेत राज्य के 28 शहरों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना का न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि डेहरी (रोहतास) में सबसे ठंडा 9.0 डिग्री सेल्सियस तापमान देखा गया।
प्रदेश में पछुआ हवा की वजह से हल्की ठंड बनी हुई है, और तापमान में यह गिरावट अगले दो से तीन दिनों तक जारी रहने की संभावना है।
IMD विभाग ने बताया
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, शनिवार को उत्तरी भागों में हल्का से मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है। इसके बाद मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में कोई खास वृद्धि नहीं होगी। विशेष रूप से, प्रदेश के तराई क्षेत्र में कोहरे का असर बढ़ सकता है, जिससे दिन में भी ठंड महसूस होगी।
लोगों को सतर्क रहने की सलाह
मौसम में हो रहे इस बदलाव को देखते हुए बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। खासकर सर्दी के मौसम में वे जल्दी प्रभावित हो सकते हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ और पश्चिमी हिमालय के प्रभाव से हो रहा है, जो अगले कुछ दिनों तक सक्रिय रहेगा।