India News Bihar (इंडिया न्यूज), Dhanteras 2024: धनतेरस का पर्व हिंदू धर्म में खास महत्व रखता है। कहा जाता है, इस दिन देवी लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की पूजा की जाती है। इसे दीपावली के प्रारंभिक दिन के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष धनतेरस का शुभ मुहूर्त 10 नवंबर 2024 को है। धनतेरस पर खरीदारी को बहुत शुभ माना गया है, और इस दिन विशेष वस्तुएं खरीदने से समृद्धि आती है।
जानें शुभ मुहूर्त
बता दें कि, धन त्रयोदशी की तिथि आज सुबह 10:59 बजे से पूरे दिन खरीदारी होगी। इस दौरान सोना, चांदी, बर्तन, झाड़ू और अन्य वस्तुएं खरीदना शुभ माना जाता है। बता दें कि, सोना-चांदी इस दिन सोने और चांदी के आभूषण खरीदने से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इसके अलावा, बर्तन और नई शुरुआत और शुद्धता का प्रतीक माने जाने वाले बर्तन खरीदना धनतेरस पर लाभकारी होता है। तांबे, चांदी, पीतल के बर्तन का विशेष महत्व है।
झाड़ू खरीदना भी शुभ माना जाता है क्योंकि यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सौभाग्य समृद्धि लाता है। साथ ही, इलेक्ट्रॉनिक्स और वाहन अगर आप वाहन या इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना चाहते हैं, तो धनतेरस के दिन का समय उपयुक्त है।
देवी लक्ष्मी की पूजा-अर्चना
ऐसे में, धनतेरस के दिन देवी लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। पूजा के समय दीप जलाएं और घर के मुख्य दरवाजे पर हल्दी-कुमकुम से स्वस्तिक बनाएं, जो काफी शुभ माना जाता है। घाट-परिवार साथ में करें तो इसका शुभ लाभ घर के कोने-कोने तक पहुंचेगा। बता दें, धनतेरस पर शुभ मुहूर्त में खरीदी गई वस्तुएं सालभर घर में सुख-समृद्धि लाती हैं। इस दिन को उत्सव के साथ मनाएं और देवी लक्ष्मी का स्वागत करें।