India News (इंडिया न्यूज), Dhirendra Krishna Shastri Latest News: बिहार के गोपालगंज में हनुमान कथा सुनाने के लिए
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पहुंच गए हैं। बिहार पहुंचने के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कुशीनगर और बिहार से मेरा बहुत पुराना नाता है। मैं 5 दिनों के लिए बिहार की पावन धरती पर आया हूं। हमारा उद्देश्य सनातन का प्रचार-प्रसार करना है। हिंदुओं में एकता हो, हिंदू बंटे नहीं, हिंदू हर परिस्थिति में मजबूत रहे, इसी उद्देश्य को लेकर हम अपना जीवन जी रहे हैं।
बिहार के 3 लाख परिवारों की आई मौज! PM आवास योजना की पहली किस्त, खाते में पहुंचे इतने हजार रुपये
औरंगजेब विवाद को लेकर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि ये देश का दुर्भाग्य है। देश में छत्रपति शिवाजी, वीर संभाजी जैसे वीर लोग पैदा हुए हैं। महाराणा प्रताप की तलवारों की चर्चा होती है। इस देश में औरंगजेब का गुणगान हो रहा है। ये देश का दुर्भाग्य है अब देश की दशा और दिशा दोनों बदल रही है। प्राचीन भारतीय संस्कृति का पटाखा फिर से उड़ेगा। भारत फिर से हिंदू राष्ट्र बनेगा।
6 से 10 मार्च तक गोपालगंज में रहेंगे धीरेंद्र शास्त्री
आपको बता दें कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 6 मार्च से लेकर 10 मार्च तक बिहार के गोपालगंज के रामनगर स्थित राम जानकी मठ में रहेंगे। 5 दिनों तक हनुमान कथा सुनाएंगे। 8 मार्च को उनका दिव्य दरबार भी लगेगा। दिव्य दरबार में वो भक्तों को पर्ची देते हैं, जिसका भक्त बेसब्री से इंतजार करते हैं। गोपालगंज और आसपास के जिलों में धीरेंद्र शास्त्री के आगमन को लेकर जबरदस्त उत्साह है। राम जानकी मठ के महंत देवकांत शरण देवाचार्य ने बताया कि हनुमान कथा के दौरान 1 लाख से ज्यादा लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। मठ के आसपास 2,200 पुलिसकर्मियों के साथ 300 से ज्यादा मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।