India News BIhar (इंडिया न्यूज़)Dilip Jaiswal: प्रदेश के कई जिलों में गुरुवार (3 अक्टूबर) को भी बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी रही और ज्यादातर जगहों पर नदियों का जलस्तर अब भी खतरे के निशान से ऊपर है। इस बीच, तेजस्वी यादव को लेकर मीडिया द्वारा पूछे गए एक सवाल पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल भड़क गए। उन्होंने कहा कि प्रश्न उठाने से पहले तेजस्वी यादव को बाढ़ पीड़ितों के बीच जाना चाहिए. पहले तेजस्वी को ढूंढिए, वो कहां गायब हो गए हैं। जब वो यहां नहीं हैं तो आप उनके बारे में क्यों बात कर रहे हैं. उन्हें पहले बाढ़ प्रभावितों के बीच जाना चाहिए था, वो विदेश यात्रा पर हैं।
नवरात्रि में ये 5 सपने देख लिये तो बन जाएगी आपकी किस्मत, हो जाएंगे सारे दुख दूर!
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की
दूसरी ओर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य में बाढ़ की स्थिति पर कहा, “जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देखा कि बिहार बाढ़ की आपदा से जूझ रहा है, बिहार को बहुत बड़ा पैकेज दिया गया। पीएम ने कहा है कि बाढ़ के संबंध में जितनी भी राशि, साधन और संसाधन की जरुरत होगी, भारत सरकार बिहार को देगी।”
इससे पहले, भाजपा नेता ने कहा है कि राज्य में बाढ़ प्रभावित लोगों तक समय पर राहत सामग्री पहुंचाने के लिए 11 सांसदों की एक टीम बनाई गई है। टीम के सभी लोग बाढ़ प्रभावित लोगों तक मदद पहुंचाने में लगे हुए हैं। दिलीप जायसवाल ने कहा है कि बिहार के कुल 16 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। बाढ़ से हुई तबाही का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लोगों का जीना मुश्किल हो गया है, लेकिन मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि संकट की इस घड़ी में भारतीय जनता पार्टी बिहार के हर व्यक्ति के साथ खड़ी है।” उन्होंने मुख्यमंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि नीतीश कुमार खुद पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पूरी तरह से तैयार है सरकार
सरकार ने बिहार के लिए राहत पैकेज की भी घोषणा की है, ताकि मौजूदा स्थिति को सामान्य किया जा सके। बिहार सरकार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पूरी तरह तैयार है। बाढ़ में यह पता नहीं चलता कि इसका असर कहां तक होगा। अगर नेपाल से बिहार की ओर और पानी छोड़ा जाता है, तो इसका असर नेपाल के सीमावर्ती जिलों में देखने को मिलता है। आपने देखा होगा कि बिहार के कई जिले इस समय बाढ़ से प्रभावित हैं। इसके अलावा मिथिला के कई जिलों में बाढ़ का कहर देखने को मिल रहा है। आपको बता दें कि नेपाल से पानी छोड़े जाने के बाद बिहार के कई जिलों में बाढ़ का कहर देखने को मिल रहा है। प्रदेश सरकार ने सभी लोगों को मदद का भरोसा दिया है।