India News (इंडिया न्यूज), Earthquake in Delhi NCR: सोमवार की सुबह करीब 5:36 बजे दिल्ली- NCR समेत पूरे उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इस दौरान लोग सुबह के वक्त अपने घरों से निकलकर बाहर आ गए। उत्तर भारत में आए भूकंप के झटकों के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है। गिरिराज सिंह ने सुबह (X) पर एक पोस्ट शेयर किया। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने पोस्ट में लिखा कि ‘यह भूकंप काफी डरावना था। महादेव सभी को सुरक्षित रखें’।
दिल्ली NCR में आखिर क्यों बार-बार आता है भूकंप? 5 आसान उपायों को अपनाकर बचा सकते हैं अपनी जान
इन जगहों पर महसूस किए गए भूकंप के झटके
17 फरवरी की सुबह जब पूरा उत्तर भारत गहरी नींद में सो रहा था तभी अचानक से भूकंप के झटकों से लोगों की नींद टूट गई। भूकंप का मुख्य केंद्र दिल्ली के धौला कुआं बताया जा रहा है। भूकंप का केंद्र धौला कुआं के पास बने लेक पार्क के पास बताया जा रहा है। खबरों की माने तो भूकंप की तीव्रता 4 मापी गई है। दिल्ली ही नहीं, दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, मथुरा, सहारनपुर, अलवर और आगरा में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। इतना ही नहीं हरियाणा के कुरुक्षेत्र, कैथल और हिसार में भी लोगों ने झटके महसूस किए हैं।
दिल्ली में इस दिन से बदलने वाला है मौसम, झमाझम बारिश को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट
भूकंप का केंद्र दिल्ली
आज सुबह 5:36:55 बजे नई दिल्ली में रिक्टर स्केल पर 4.0 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप केंद्र के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 थी। इसका केंद्र नई दिल्ली में जमीन से 5 किलोमीटर की गहराई पर था। यह 28.59 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 77.16 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था। बताया गया कि कम गहराई और भूकंप का केंद्र दिल्ली में होने की वजह से इसका असर दिल्ली-NCR में ज्यादा महसूस किया गया।