India News (इंडिया न्यूज), Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र के मोतीझील में अहले सुबह पुलिस और स्मैक कारोबारी मनोज साह के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था, लेकिन उसने अचानक पुलिस पदाधिकारी की पिस्टल छीन ली और फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें मनोज साह के पैर में गोली लग गई।

CM नीतीश कुमार ने शेखपुरा में विकास योजनाओं का किया उद्घाटन, जनता को दी 100 करोड़ की सौगात

गिरफ्तारी के बाद पुलिसकर्मी पर हमला

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र के कालीबाड़ी रोड निवासी मनोज साह को नशे के कारोबार में लिप्त होने के आरोप में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस उसे अपने साथ ले जा रही थी, तभी उसने एक पुलिस पदाधिकारी की पिस्टल छीन ली और भागने लगा। भागते-भागते उसने पुलिस पर फायरिंग भी कर दी।

पुलिस ने आत्मरक्षा में की फायरिंग

आरोपी द्वारा फायरिंग किए जाने के बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस की गोली मनोज साह के पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। तुरंत ही पुलिस ने उसे काबू में कर लिया और इलाज के लिए मुजफ्फरपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

पुलिस कर रही मामले की जांच

इस पूरे मामले में पुलिस अब गहराई से जांच कर रही है। नगर थाना पुलिस का कहना है कि मनोज साह पहले भी स्मैक तस्करी और कई आपराधिक मामलों में लिप्त रहा है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इस घटना के पीछे किसी बड़े गिरोह का हाथ तो नहीं है। फिलहाल, आरोपी का इलाज पुलिस अभिरक्षा में चल रहा है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Anant Singh: अनंत सिंह को मिलेगी जमानत या जेल में करेंगे सफर? कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला