India News (इंडिया न्यूज),Bihar News: नालंदा में शुक्रवार को बिहार शरीफ-राजगीर मुख्य मार्ग पर हुए रोड हादसे ने इलाके में चारो तरफ सनसनी फैला दी। नालंदा थाना क्षेत्र के नालंदा मोड़ के पास हुए इस हादसे में 21 साल पंकज कुमार की मृत्यु हो गई, जबकि उसके2 दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मृतक पंकज राजगीर थाना क्षेत्र के बड़ाकर गांव निवासी धनु मिस्त्री का बेटे था।
बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
आपको बता दें कि घायलों में शामिल ऋतिक कुमार और धर्मवीर कुमार ने कहा कि वे अपनी बाइक की मरम्मत करवाकर बिहार शरीफ से बड़ाकर गांव लौट रहे थे। नालंदा मोड़ के पास 1 चार पहिया वाहन ने अचानक चकमा दे दिया। इससे बाइक असंतुलित होकर दूसरी गाड़ी में फंस गई और करीब 10 फीट तक घिसटती चली गई, जिससे तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
रो-रो कर बेहाल हो गए
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि स्थानीय लोगों ने तुंरत कार्रवाई कर डायल 112 पर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों को बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेजा। अस्पताल में डॉक्टरों ने पंकज कुमार को मृत घोषित कर दिया। घायल ऋतिक और धर्मवीर का उपचार चल रहा है। हादसे की खबर सुनकर अस्पताल पहुंचे पंकज के परिजन रो-रो कर बेहाल हो गए। उनकी चीत्कार से सदर अस्पताल का माहौल बेहद गमगीन हो गया।