India News (इंडिया न्यूज),Bihar Crime News: पटना के दानापुर कोर्ट में पेशी के लिए ले जाये गये बिहटा निवासी पांडव गिरोह के शूटर कुख्यात अभिषेक उर्फ ‘छोटे सरकार’ की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। उन पर कई हत्याओं का आरोप था।
‘छोटे सरकार’ पटना के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के पूर्व विधायक चितरंजन के भाई और चाचा की हत्या के आरोप में जेल में थे। पुलिस ने घटना में शामिल दो शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या का शक मनोज माणिक गिरोह पर है। मृतक की नौबतपुर के एक गिरोह से पुरानी दुश्मनी भी थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिहटा के सिकंदरपुर निवासी राजन सिंह का पुत्र छोटे सरकार उर्फ अभिषेक कुमार तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बिहटा थाने में मारपीट व छिनतई के आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। उस पर नौबतपुर मसौढ़ी और जहानाबाद थाने में हत्या का आरोप था। पूर्व विधायक के रिश्तेदारों की हत्या के मामले में छोटे सरकार अपने बड़े भाई राहुल कुमार के साथ जेल में थे।
पहले भी हो चुकी है ऐसी ही घटना
जिस तरह छोटे सरकार की कोर्ट में पेशी के दौरान हत्या कर दी गयी, उसी तरह बिहटा सिनेमा हॉल के मालिक निर्भय सिंह हत्याकांड के दोषी अमित कुमार की भी झारखंड के देवघर कोर्ट परिसर में हत्या कर दी गयी।
18 जनवरी 2022 को बेउर जेल से देवघर अपहरण कांड में पेशी के लिए कोर्ट में आये चार हथियारबंद पुलिसकर्मियों को गोलियों से छलनी कर दिया गया। देवघर कोर्ट परिसर में मारा गया शूटर भी बिहटा थाना क्षेत्र का ही रहने वाला था।
यह भी पढ़ेंः-
- India News Manch 2023: इंडिया न्यूज़ मंच पर रॉबिन और जागृति ने खोले कई राज, मोये-मोये मूवमेंटव पर बोलें ये बात
- India News Manch 2023 Day-3 LIVE: ‘इंडिया न्यूज़ ‘मंच’ पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन से अदिश सी. अग्रवाल के साथ बातचीत, जानें पल-पल की अपडेट यहां