India News (इंडिया न्यूज), Parliament Attack Anniversary: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लोकसभा में संविधान पर बहस को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया और कहा कि संविधान को केवल जेब में रखने की चीज नहीं, बल्कि इसे व्यवहार में लाना चाहिए। संसद हमले की 23वीं बरसी पर उन्होंने इस हमले को लोकतंत्र के मंदिर पर हमला करार दिया और कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण था कि अफजल गुरु को ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ ने सम्मानित किया।
संविधान दिवस पर बोले गिरिराज सिंह
गिरिराज सिंह ने यह भी कहा कि लोकतंत्र के मंदिर पर हमला करने वाले की जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है। संविधान दिवस पर गिरिराज सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा संविधान को मनाने की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा, “संविधान सिर्फ एक दस्तावेज नहीं, बल्कि इसे व्यवहार में लाना हमारी जिम्मेदारी है।
BPSC Teacher Suspended: बीपीएससी शिक्षक बहाली में गड़बड़ी, विभूतिपुर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सस्पेंड
संविधान की शिक्षाएं लोगों के दिलों में होनी चाहिए, ना कि यह केवल जेब में रखने की चीज हो।” उन्होंने वन नेशन-वन इलेक्शन पर भी अपनी राय व्यक्त करते हुए कहा कि यह देश की जरूरत है, क्योंकि इससे विकास को गति मिलेगी और खर्च भी कम होगा।
कांग्रेस पर कसा तंज
गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि 1967 तक भारत में वन नेशन-वन इलेक्शन होता था, लेकिन अब विपक्ष इसका विरोध कर रहा है। उन्होंने कहा कि विकास की दिशा में यह एक सकारात्मक कदम होगा। इसके अलावा, पूजा स्थल अधिनियम पर भी गिरिराज सिंह ने प्रतिक्रिया दी और कहा कि यह अधिनियम हिंदुओं के खिलाफ था, क्योंकि इस दौरान उनके पूजा स्थलों के अधिकारों को दरकिनार कर दिया गया था।