India News (इंडिया न्यूज), Gold Silver Rate Patna: आज फरवरी का आखिरी दिन और आखिरी हफ्ता सोना-चांदी खरीदने वाले ग्राहकों के लिए फायदेमंद साबित होने वाला है। वैसे तो 28 फरवरी को भी सोने-चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 21 फरवरी से कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। 24 फरवरी को मामूली गिरावट दर्ज की गई थी। उसके बाद से बाजार में कोई उतार-चढ़ाव नहीं देखने को मिला है। इस स्थिरता का फायदा उठाकर ग्राहक खरीदारी कर रहे हैं, जबकि निवेशक कीमतों में तेजी की उम्मीद जता रहे हैं।

सोने-चांदी की बढ़ी मांग

विशेषज्ञों की रिपोर्ट के मुताबिक, मार्च में त्योहारों का सीजन शुरू होने जा रहा है। इन दिनों सोने-चांदी की मांग भी तेजी के साथ बढ़ने वाली है। इसके चलते कीमतों में तेजी आने की संभावना है। फिलहाल बाजार स्थिर बना हुआ है। खरीदारों के लिए यह सही समय माना जा रहा है।

नेपाल में रात के अंधेरे में महसूस किए गए भूकंप के जोरदार झटके, भारत और पाकिस्तान में हिली धरती, डर के मारे थर-थर कांपने लगे लोग

सोने की कीमत में नहीं हुआ कोई बदलाव

पटना सर्राफा बाजार में आज 24 कैरेट सोने की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सोने की 87,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ही है। अगर इसमें GST जोड़ दिया जाए तो इसकी कीमत 89,610 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच जाती है, तो वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। कल की तरह आज भी यह 81,000 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। इसी तरह 18 कैरेट सोने की कीमत भी स्थिर है। आज यह 68,500 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। इसमें GST नहीं जोड़ा गया है।

चांदी की कीमत स्थिर

चांदी की कीमतों में आज भी गिरावट जारी है। इसकी कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। 97,000 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहा है। अगर इसमें GST को जोड़ दिया जाए तो इसकी कीमत 99,910 रुपये प्रति किलोग्राम हो जाती है। वहीं, पुराने चांदी के आभूषणों का एक्सचेंज रेट बिना GST जोड़े 90,000 रुपये प्रति किलोग्राम है।

कपिल मिश्रा पर दंगे भड़काने का आरोप या साजिश? कोर्ट में गरमाई सियासत,आखिर दिल्ली पुलिस ने क्यों किया मिश्रा का बचाव?

खरीदने का सबसे अच्छा समय

अगर आप सोना या चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह समय आपके लिए सही साबित होने वाला है। पटना के सर्राफा बाजार में लोगों की बढ़ती भीड़ इस बात का संकेत है कि लोग इसका पूरा फायदा उठा रहे हैं।