India News (इंडिया न्यूज), Hemant Soren: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। बता दें, राज्य के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में उनकी ताजपोशी रांची के मोरहाबादी मैदान में शाम 4:00 बजे होगी। बताया जा रहा है कि, इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह में विपक्षी दलों के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा होगा।

CM योगी ने प्रयागराज के नागवासुकी मंदिर में की पूजा, 13 दिसंबर से पहले कॉरिडोर का कार्य होगा पूरा

प्रमुख नेता रहेंगे मौजूद

जानकारी के मुताबिक, इंडिया अलायंस के प्रमुख नेताओं, जिनमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे शामिल हैं, के कार्यक्रम में भाग लेने की संभावना है। साथ ही, तेजस्वी यादव, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी समारोह में शामिल होंगे। शपथ ग्रहण में झारखंड के राजनीतिक समीकरणों पर नजर रखने वाले अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री और बड़े विपक्षी नेता भी मौजूद रहेंगे। हालांकि, कांग्रेस, राजद और भाकपा (माले) कोटे से बनने वाले मंत्रियों के नाम अब तक तय नहीं हुए हैं।

विशेष तैयारियां की गई

आज के कार्यक्रम में केवल हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। मंत्रिमंडल का विस्तार बाद में किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार, पार्टी इस बार मंत्रिमंडल गठन में संतुलन बनाने पर जोर देगी। बता दें, मोरहाबादी मैदान में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। समारोह को भव्य बनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। हेमंत सोरेन की चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ झारखंड की राजनीति में एक नया अध्याय जोड़ने जा रही है।

UK Weather News: उत्तराखंड में इस दिन बारिश-बर्फबारी की संभावना, तापमान में गिरावट के आसार