India News Bihar (इंडिया न्यूज), Hindu Swabhiman Yatra: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की हिंदू स्वाभिमान यात्रा आज से शुरू हो रही है, जिसकी शुरुआत भागलपुर से होगी। बता दें कि, जिले के स्कूल में यात्रा के बाद उनकी पहली जनसभा आयोजित की जाएगी, जहां वे लोगों को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम को ही गिरिराज सिंह कटिहार के लिए रवाना होंगे, जहां उनकी अगली सभा प्रस्तावित है।

Bihar Education: शिक्षा विभाग की नजर में आई बड़ी लापरवाही! 20 हजार से अधिक टीचरें की नोकरी खतरे में

जानें यात्रा का प्लान

गिरिराज सिंह की यह यात्रा बिहार के सीमांचल इलाकों में भी जाएगी। साथ ही, कटिहार, पूर्णिया, अररिया होते हुए वे 22 अक्टूबर को किशनगंज पहुंचेंगे, जहां इस यात्रा का समापन होगा। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य जनजागरण और हिंदू एकता को बढ़ावा देना है। गिरिराज सिंह की यात्रा को लेकर काफी चर्चा हो रही है, क्योंकि इसे हिंदू स्वाभिमान और एकता के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है। यात्रा के दौरान गिरिराज सिंह सीमांचल के इलाकों में हिंदू समुदाय को जागरूक करने और उनके अधिकारों की सुरक्षा को लेकर संदेश देंगे। विभिन्न राजनीतिक दल इस यात्रा को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और इसे चुनावी लाभ के रूप में देख रहे हैं।

सियासी हलचल भी तेज

सीमांचल, जो अक्सर राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र रहा है, इस यात्रा के कारण एक बार फिर राजनीतिक चर्चाओं का केंद्र बन गया है। इसके अलावा, गिरिराज सिंह की हिंदू स्वाभिमान यात्रा का उद्देश्य भले ही जनजागरण और एकता का प्रतीक हो, लेकिन इसके राजनीतिक प्रभावों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इस यात्रा के जरिए वे क्षेत्र में सांप्रदायिक एकता और सौहार्द्र का संदेश भी देंगे, जिससे समुदाय के बीच भाईचारा बढ़े। हालांकि, दूसरी तरफ सीमांचल के इलाकों में इस यात्रा को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां भी तेज हो गई हैं। दूसरी तरफ, अब देखना होगा कि यह यात्रा क्या रंग लाती है।

UPPSC News: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने कई विभागों में निकाली बंपर भर्ती, इस दिन तक कर सकेंगे अप्लाई