India News (इंडिया न्यूज), Honey Sing News Song: दुनियाभर में मशहूर सिंगर और रैपर हनी सिंह (Honey Singh) के नए भोजपुरी गाने ‘मैनियाक’ ने रिलीज होते ही चारों तरफ तहलका मचा दिया है। ‘दीदिया के देवरा चढ़वाले बाटे नजर…’ लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि लोगों ने इस पर रील्स बनाना भी शुरू कर दिया हैं। इसी के साथ गाने में ईशा गुप्ता के बेहतरीन डांस मूव्स ने सभी को अपना दीवाना बना दिया है।
24 घंटे में रच दिया इतिहास
गाना रिलीज होते ही ट्रेंड करने लगा और अब हनी सिंह ने अपने भोजपुरी रैप सॉन्ग को लेकर सोशल मीडिया पर एक खुशखबरी शेयर की है. उन्होंने अपने फैन्स को बताया है कि ‘मैनियाक’ ने यूट्यूब पर नया रिकॉर्ड भी बना लिया है। हनी सिंह ने बताया कि ‘मैनियाक’ को पिछले 24 घंटे में दुनियाभर में यूट्यूब पर सबसे ज्यादा बार देखा जाने वाला गाना बन गया है।
लाखों कर्मचारियों की होली पड़ेगी फीकी! योगी सरकार रोक सकती है सैलरी, जानिए पूरा मामला?
हनी सिंह ने फैंस के साथ की खुशी शेयर
इसी के साथ उन्होंने पोस्ट में लिखा कि ‘यह गाना इंटरनेट पर सभी का मनोरंजन कर रहा है। #मैनियाक पिछले 24 घंटे में दुनियाभर में सबसे ज्यादा देखा जान वाला गाना बन गया है। इसके साथ ही उन्होंने व्यूज और लाइक्स का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। इस बार चर्चा की वजह सिर्फ गाना नहीं बल्कि इसमें दिया गया भोजपुरी ट्विस्ट है। जी हां, ये भोजपुरी बोल ‘दीदिया के देवरा चढ़वले बाटे नजर…’ की वजह से ट्रेंड कर रहा है।
गाने मचाया धमाल
हनी सिंह के इस नए गाने में ईशा गुप्ता भोजपुरी बोल पर डांस करती नजर आ रही हैं। गाना रिलीज होने के कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। इस गाने में सबसे बड़ा सरप्राइज एलिमेंट दर्शकों के लिए भोजपुरी तड़का रहा है। इस गाने में ईशा गुप्ता कुछ देर के लिए नजर आती हैं और उसी दौरान एक भोजपुरी गाना सुनाई देता है। बता दें कि हनी सिंह के इस गाने में भोजपुरी वाले हिस्से में रागिनी विश्वकर्मा ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसे अर्जुन अजनबी ने लिखा है। हनी सिंह पिछले कुछ दिनों से अपने ‘मिलियनेयर इंडिया टूर’ को लेकर इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं।
डायबिटीज की ओर इशारा करते है शरीर के इन अंगों में होने वाला दर्द, चीख-चीख कर देते हैं संकेत!
बिहारी में क्यों गाना क्यों नहीं गाते हनी सिंह
आपको बता दें कि छोटे पर्दे के सबसे बड़ा शो द कपिल शर्मा के शो में हनी सिंह से उनके एक फैन ने उनसे कहा था कि हनी सिंह ने हिंदी में गाना गाया है, इंग्लिश में गाना गए, पंजाबी में गाना गाए, गुजराती में गाना गाए तो बिहारी से क्या प्रॉब्लम है बिहारी में क्यों गाना नहीं गाते। यह वीडियो 10 साल पहले का है, जिसके बाद आखिरकार हनी सिंह ने भोजपुरी में गाना गा कर पूरे बिहार को हिला कर रख दिया है।