India News (इंडिया न्यूज), Honey Singh Maniac Song: पंजाबी रैपर हनी सिंह का हाल ही में रिलीज हुआ नया गाना लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस नए गाने का नाम मैनीक है। इस गाने में बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता भी नजर आ रही हैं। लोगों को गाने में भोजपुरी रैप काफी पसंद आ रही है। बिहार के लोग भी इस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं। रैप में भोजपुरी लाइन है ‘दिदिया के देवर चढ़वले बाटे नजरी’, ये बिहार का पारंपरिक गाना बताया जा रहा है।
जानें, कौन हैं रागिनी विश्वकर्मा
रागिनी विश्वकर्मा उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली हैं। परिवार के सभी सदस्य मंदिरों और गलियों में हारमोनियम और ढोलक बजाकर गाना गाने का काम करते हैं। इसी से उनके परिवार का गुजारा होता है। रागिनी शादी-ब्याह और अन्य कार्यक्रमों में अवधी, भोजपुरी और भोजपुरी गजल गाती हैं। कोरोना काल के दौरान रागिनी का हारमोनियम पर गाया एक गाना भी खुब वायरल हुआ था। इस गाने के बोल ‘पंखा कूलर से ना गर्मी ए जाला’ है। यह गाना काफी वायरल हुआ था।
जानें, कैसे मिला मौका?
रागिनी विश्वकर्मा के इंस्टाग्राम हैंडल पर 444K फॉलोअर्स हैं। भोजपुरी एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव ने भी उनसे गाना साइन करने का वादा किया है। हनी सिंह ने रागिनी विश्वकर्मा को अपने एल्बम में ब्रेक देकर रातोंरात स्टार बना दिया है। रागिनी विश्वकर्मा ने बताया कि सिंगर हनी सिंह की टीम के विनोद वर्मा ने उन्हें सर कहकर बुलाया था। उन्हें बॉलीवुड के लिए गाने का मौका मिल रहा है। तब उन्हें नहीं बताया गया था कि उनका हनी सिंह के साथ गाना होगा। अब तक मुझे भोजपुरी में गाने का मौका नहीं मिला था।