India News (इंडिया न्यूज),Lalu Yadav News: अचानक से आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ने सर बिहार में हड़कंप मच गया था। तबियत बिगड़ने के बाद बुधवार की रात दिल्ली एम्स में लालू यादव को एडमिट करा दिया गया। जिसके चलते दिल्ली एम्स में डॉक्टर राकेश यादव की जिम्मेदारी संभाली। आपकी जानकारी के लिए बता दें, लालू यादव को एम्स के Cardiothoracic and Neurosciences Centre विभाग में भर्ती कराया गया। कहा जा रहा है कि लालू यादव को पीठ में बुरी तरह सूजन और कई तरह की परेशानी आई हैं।

  • जानिए क्या बोले डॉक्टर
  • जानिए पूरा मामला

सामने आया ट्रंप का भारत प्रेम, हिंदुस्तान पर 36 देशों से कम रेसिप्रोकल टैरिफ, देखें किस देश पर लगा कितना टैरिफ 

जानिए क्या बोले डॉक्टर

दिल्ली एम्स के डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल लालू यादव की हालत पहले से बेहतर है। उन्होंने ये भी कहा कि, लालू यादव कुछ समय तक दिल्ली एम्स में भर्ती रहेंगे। वहीँ एम्स के डॉक्टर लगातार लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य पर नजर जमाए हुए हैं इस दौरान उनका खास ध्यान रखा जा रहा है। वहीँ आपकी जानकारी के लिए बता दें, लालू यादव के साथ उनकी पत्नी राबड़ी देवी, आरजेडी नेता संजय यादव, मनोज झा, प्रेम चंद गुप्ता, जय प्रकाश नारायण यादव, भोला यादव समेत कई अन्य नेता दिल्ली एम्स में मौजूद हैं। एम्स के डॉक्टर लगातार लालू यादव पर नजर बनाए हुए हैं।

छठे दिन बरसेगा मां कात्यायनी का आशीर्वाद, शुभ योगों में होगी पूजा, मिलेगा रोग-शोक से छुटकारा!

जानिए पूरा मामला

इससे पहले बुधवार की सुबह लालू यादव की तबीयत खराब होने की खबर मिलते ही राबड़ी आवास में हड़कंप मच गया था। दिनभर घर पर लालू यादव की तबीयत का ख्याल रखा गया। लेकिन, शाम को पटना एयरपोर्ट जाने से पहले उन्हें पारस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी सेहत की जांच की। पारस अस्पताल में जांच कराने के बाद लालू यादव पहले राबड़ी आवास गए और फिर कुछ देर बाद लालू यादव दिल्ली के लिए रवाना हो गए। सूत्रों के मुताबिक, लालू यादव की पीठ में गंभीर सूजन के कारण उन्हें काफी परेशानी हो रही है।

मौसम का महासंग्राम! दक्षिण में आंधी-ओलों की तबाही तो कहीं 42°C की झुलसाती गर्मी, जानें वेदर अपडेट