India News (इंडिया न्यूज)IAS Transfer Today: बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। पटना डीएम समेत 18 जिलों के डीएम बदले गए हैं। वहीं, 6 प्रमंडलों में नए कमिश्नर की नियुक्ति की गई है। कुल 47 आईएएस अफसरों को नई जिम्मेदारी दी गई है। जिसमें 5 अफसरों का पद अपग्रेड किया गया है जबकि 1 अफसर को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। शनिवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अलग-अलग अधिसूचना जारी की।
विभाग के मुताबिक त्यागराजन एसएम को पटना का जिलाधिकारी बनाया गया है जबकि कुंदन कुमार को नालंदा में डीएम बनाया गया है। नवीन कुमार को खगड़िया, कौशल कुमार को दरभंगा, आनंद शर्मा को मधुबनी का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं, चंद्रशेखर सिंह को पटना का प्रमंडलीय आयुक्त, राजीव रौशन को सारण प्रमंडल, कौशल किशोर को दरभंगा का कमिश्नर नियुक्त किया गया है।
सुबह उठते ही खाली पेट निगल लीजिये इस काले बीज का पानी, Blood Sugar से लेकर Cholesterol तक को शरीर से कुरेद देगा गारंटी के साथ!
18 जिलों के डीएम बदले गए
पटना– त्यागराजन एस.एम
गयाजी– शशांक शुभंकर
मुंगेर-अरविंद कुमार वर्मा
नालदा-कुंदन कुमार
दरभंगा-कौशल कुमार
पश्चिम चम्पारण-धर्मेन्द्र कुमार
मधुबनी– आनंद शर्मा
बांका– नवदीप शुक्ला
बक्सर– विद्यानंद सिंह
खगड़िया-नवीन कुमार
जमुई-श्री नवीन
गोपालगंज– पवन कुमार सिंह
कैमूर-सुनील कुमार
सीवान-आदित्य प्रकाश
वैशाली– वर्षा सिंह
पूर्णिया-अंशुल कुमार
सहरसा– दीपेश कुमार
भागलपुर-हिमांशु कुमार राय
इससे पहले भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2010 बैच के बिहार कैडर के 13 अधिकारियों को सचिव और सचिव स्तर के पद पर काम करने का अधिकार दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। इनमें पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर, कॉम्फेड के निदेशक राजकुमार समेत अन्य अधिकारी शामिल हैं।
5 प्रमंडलों में नए आयुक्त
पटना- डॉ. चंद्रशेखर सिंह
सारण– राजीव रोशन
दरभंगा– कौशल किशोर
मुंगेर– अवनीश कुमार सिंह
तिरहुत– राजकुमार
वहीं, एक अन्य अधिसूचना के तहत अपर पुलिस महानिदेशक, मुख्यालय कुंदन कृष्णन को नई दिल्ली स्थित स्थानिक आयुक्त के विशेष पदाधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
पानीपत पहुंचे केन्द्रीय मंत्री शिवराज चौहान 6 प्रगतिशील किसानों को किया सम्मानित, हरियाणा सरकार की’ भावान्तर योजना’ की प्रशंसा की