India News (इंडिया न्यूज),Bihar News: बढ़ते तापमान ने पूरी तरह से यूपी वालों को किलसा कर रख दिया है। वहीँ हर घर में AC होना जरूरी हो गया है। लोगों को कूलर की हवा में अब सुकून नहीं मिल रहा है । कुछ लोगों के पास गर्मी से बचने के लिए AC की सुविधा होती है। लेकिन हर किसी की आमदनी इतनी नहीं होती कि वो AC का खर्च उठा सके। ऐसे में उन्हें भीषण गर्मी में भी काम करने के लिए मजबूर होना पड़ता है। लेकिन आज बिहार के मुख्यमंत्री ने यूपी की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी दे दी है। दरअसल, बिहार में महिलाओं के लिए एक नई योजना लागू की जा रही है। इसके मुताबिक अगर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज़्यादा है तो महिलाओं को राहत के तौर पर अच्छी रकम दी जाएगी।
मिलेंगे इतने पैसे
आपकी जानकारी के लिए बता दें, बिहार में 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान वाले प्रत्येक दिन असंगठित क्षेत्र की करीब डेढ़ लाख महिला कामगारों को 300-300 रुपये दिए जाएंगे। जिन महिलाओं को पैसे दिए जाएंगे उनमे घरेलू कामगार, खेती, पशुपालन, सिलाई-कढ़ाई से जुड़ी असंगठित क्षेत्र की कामकाजी महिलाएं शामिल हैं।
इन जिलों की औरतों को मिलेगा लाभ
राज्य के आठ जिलों पटना, गया, मुंगेर, भागलपुर, बांका, कटिहार, पूर्णिया और सीवान की महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। इसके लिए इन महिलाओं को हीटवेव इंश्योरेंस (मौसम बीमा) करवाना होगा। जलवायु परिवर्तन के कारण उनकी आय में होने वाली कमी को ध्यान में रखते हुए यह बीमा शुरू किया गया है। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर बिहार में पहली बार यह बीमा शुरू किया जा रहा है।
भारत-पाक जंग से ऑब्सेस्ड हुए ट्रंप, एक बार फिर किया ये काम, अब तो अफ्रीका तक पहुंचा मामला