India News (इंडिया न्यूज),Chirag Paswan: बिहार में चुनाव को लेकर हर एक पियादा अपनी चाल चलना शुरू कर चुका है। वहीँ इस बीच बिहार की चुनावी गलियारों में चिराग पासवान को लेकर चर्चा तेज है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी ने पहले 30 विधानसभा सीटों पर दावा किया था। वहीँ अब चिराग के एक फैसले ने बिहार में चुनावी पासा पलट कर रख दिया। दरअसल, चिराग पासवान ने विधानसभा चुनाव लड़ने का संकेत देते हुए कहा है कि इससे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को काफी फायदा होगा।
चिराग को लेकर हो रही चर्चा
आपकी जानकारी के लिए बता दें, चिराग पासवान की पार्टी ने उनके चुनाव लड़ने को लेकर प्रस्ताव पारित कर दिया है। वहीँ आपको बता दें, चिराग की गिनती उन युवाओं में होती है जिन्हें नीतीश कुमार के बाद मुख्यमंत्री पद के तौर पर देखा जाता है। अगर चिराग पासवान केंद्र सरकार में मंत्री होने के बावजूद बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की बात कर रहे हैं तो इसके पीछे उनकी क्या योजना है?
बिहार में खेल रहे बड़ा खेल
आपकी जानकारी के लिए बता दें, चिराग पासवान केंद्र सरकार में मंत्री हैं। वहीँ अगर वो केंद्रीय मंत्री रहते हुए बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की बात कर रहे हैं तो जाहिर है उनका लक्ष्य केवल मंत्री बनना नहीं होगा। दरअसल, चिराग पासवान जानते हैं कि केंद्रीय राजनीति में उनके पैर तभी मजबूती से जम पाएंगे जब तक वो बिहार में मजबूत रहेंगे। आपको बता दें पासवान की राजनीति का आधार बिहार ही है। बीजेपी केंद्रीय मंत्रियों को मध्य प्रदेश और राजस्थान से लेकर हरियाणा तक के विधानसभा चुनाव लड़वाती रही है। 2020 के बिहार चुनाव में चिराग की पार्टी जीरो सीटों पर सिमट गई। खुद मैदान में उतरने के पीछे चिराग की रणनीति ये भी हो सकती है कि शायद इससे कुछ सीटों पर एलजेपी को फायदा हो जाए।