India News (इंडिया न्यूज),Tej Pratap Yadav: बिहार चुनाव से पहले ही लालू यादव का खेल बिगड़ता हुआ नजर आ रहा है। ऐसा लग रहा है कि तेज प्रताप की लव स्टोरी यादव परिवार के राजनीतिक करियर को खत्म कर सकती है। वहीँ इस बीच इनकी कहानी में एक और कड़ी जुड़ गई है। दरअसल, आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की जिंदगी में उनकी पहली पत्नी ऐश्वर्या और गर्लफ्रेंड अनुष्का यादव के अलावा कोई तीसरी लड़की भी आ गई है। ऐसा इसलिए क्योंकि पिछले रविवार यानी 25 मई 2025 से सोशल मीडिया पर एक चैट काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस चैट में तेज प्रताप यादव की गर्लफ्रेंड अनुष्का यादव किसी से बात कर रही हैं। इन दोनों के बीच हुई चैट का स्क्रीनशॉट सामने आ चुका है, जिसे पढ़कर आपके होश उड़ जाएंगे।

भारत के डर से नई चाल रहा है पाकिस्तान, आखिर क्या है शहबाज शरीफ का प्लान?

अनुष्का की चैट लीक

जो चैट इस समय तेजी से वायरल हो रही है उस चैट से यह पता नहीं चल पाया है कि अनुष्का यादव किससे बात कर रही हैं। वहीँ अब उस चैट को सोशल मीडिया पर इस दावे के साथ शेयर किया जा रहा है कि तेज प्रताप यादव अय्याश थे और ऐसे कई लड़कियों से उनके चक्कर रह चुके हैं। हालांकि, ये चैट सही है या फेक अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है।

वायरल हुई Chat

वायरल हो रही चैट में अनुष्का यादव कहती हैं कि, वो और निशु सिन्हा मालदीव जा रहे हैं। इस दौरान चैट में अनुष्का लिखती भी हैं, मीडिया में आना है, मैं अभी एडमिट हूं, इस पर सामने वाला शख्स पूछता है कि, किसका मतलब है, इस पर अनुष्का यादव कहती हैं, तेज प्रताप यादव, वहीँ फिरअनुष्का यादव लिखती हैं, ये लोग 17 तारीख को जा रहे हैं। 23 तारीख को वापस आएंगे। इतना ही नहीं इस चैट में अनुष्का से शख्स ने आगे पूछा, आपका उनसे क्या रिश्ता है? इस पर अनुष्का ने जवाब दिया,तेजस्वी यादव ने मुझे बेबी प्लानिंग के लिए मालदीव भेजा है। वहीँ फिर शख्स ने अनुष्का से पूछा, दोनों के बीच क्या रिश्ता है? इस पर अनुष्का ने लिखा, पति-पत्नी। इतना ही नहीं दूसरे शख्स ने लिखा, वो शादीशुदा हैं? कब? आपने कितनी बार शादी की है? इस पर अनुष्का ने जवाब दिया, पहली ऐश्वर्या राय, दूसरी अनुष्का यादव, तीसरी निशु सिन्हा।

बिहार में अब बदलेगा सियासी समीकरण, पप्पू यादव ने कर दिया तेज प्रताप का समर्थन, लालू यादव को भी सुना दी खरी-खोटी