India News (इंडिया न्यूज), jamui News: बिहार के झाझा थाना क्षेत्र के बालियाडीह गांव में रविवार को हिंदू स्वाभिमान संगठन की ओर से हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया था। उसी समय सैकड़ों की संख्या में असामाजिक तत्वों ने ईट-पत्थर से हमला कर दिया। इस हमले में नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद नीतीश कुमार व हिंदू स्वाभिमान संगठन की महिला संयोजिका खुशबू पांडेय सहित दर्जन लोगों घायल हो गए, लेकिन इस हमले में नगर परिषद के उपमुख्य पार्षद नीतीश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद झाझा थाने की पुलिस अपनी जान बचाकर भागती नजर आई और घायल अवस्था में उप मुख्य पार्षद को छोड़ दिया।
सहयोगी ने घायल मुख्य पार्षद को पहुंचाया अस्पताल
तो वहीं, घायल मुख्य पार्षद को सहयोगियों द्वारा किसी तरह उसे वाहन के जरिए इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। मामले की जानकारी देते हुए नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद नीतीश कुमार ने बताया कि हिंदू स्वाभिमान संगठन की ओर से रविवार को झाझा प्रखंड के बलियाडीह गांव में हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया था, जिसको लेकर वरीय पदाधिकारी को जानकारी दी गई थी। पुलिस अभीरक्षा में वहां हनुमान चालीसा पाठ कराया जा रहा था। तभी दूसरे समुदाय के सैकड़ों असामाजिक तत्वों द्वारा रोड़ेबाजी दी गई, जिसमें उसका कार को भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
महिला संयोजिका को बंधक बनाकर पीटा
घायल मुख्य पार्षद नीतीश कुमार ने बताया कि हिंदु स्वाभिमान संगठन की महिला संयोजिका खुशबू कुमारी की गाड़ी को घेर ली और जमकर रोड़ेबाजी की। इतना नहीं, सामाजिक तत्वों ने महिला संयोजक को बंधक बना लिया। वहीं उप मुख्य पार्षद इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए। बड़ी बात यह है कि हनुमान चालीसा पाठ की सुरक्षा की व्यवस्था झाझा थाने के अवर निरीक्षक नंदन राय को दी गई थी। मौके पर पुलिस भी मौजूद थी, लेकिन सैकड़ो की संख्या में असामाजिक तत्वों के द्वारा रोडे़बाजी के बाद पुलिस खुद जान बचाकर भागती नजर आई।
नगर पालिका बलौदाबाजार की पूर्व अध्यक्ष अंजु जैन का निधन! आज निकलेगी अंतिम यात्रा
हालांकि, मामले की जानकारी के बाद एसपी मदन कुमार आनंद घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। जबकि पुलिस लाइन से अतिरिक्त सुरक्षा बलों को बुलाया गया है। पूरे बलियाडीह को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। एसपी मदन कुमार आनंद ने बताया कि रोड़ेबाजी की घटना हुई है पूरे मामले की जांच की जा रही है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।