India News (इंडिया न्यूज), NDLS Stampede:नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ की घटना में 18 लोगों की मौत पर जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि घटना की जांच जारी है और मुख्यमंत्री ने दिल्ली में बिहार के रेजिडेंट कमिश्नर से बात की है। संजय झा ने बताया कि बिहार सरकार की एक टीम अस्पताल में मौजूद है और घायलों की हरसंभव मदद की जा रही है। मृतकों के परिवारों के लिए सरकार ने मुआवजे की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि फाइनल रिपोर्ट आने के बाद और जानकारी साझा की जाएगी।

संजय झा ने दी प्रतिक्रिया

लालू यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए संजय झा ने कहा, “यह घटना आस्था और विश्वास से जुड़ी है। इस पर अनावश्यक बयानबाजी करना सही नहीं है। सभी को संवेदनशीलता दिखानी चाहिए और पीड़ित परिवारों के प्रति सहानुभूति रखनी चाहिए।”

जीतन राम मांझी का लालू यादव पर करारा प्रहार,कहा-जल्द होंगे चुनाव, बिहार में जनता देगी जवाब

घटना की जांच जारी, हरसंभव मदद का आश्वासन

सरकार ने मृतकों और घायलों के परिवारों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। अस्पताल में घायलों के इलाज की निगरानी की जा रही है और जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। संजय झा ने कहा कि जांच पूरी होते ही पूरी जानकारी जनता के साथ साझा की जाएगी। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। बिहार सरकार ने जल्द से जल्द स्थिति सामान्य करने और पीड़ितों को राहत देने के निर्देश दिए हैं।