India News (इंडिया न्यूज), Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन की सहयोगी जनता दल बुराड़ी सीट से चुनाव लड़ेगी। जानकारी एक मुताबिक, यह सीट पूर्वांचलियों की अच्छी खासी आबादी के लिए जानी जाती है। एनडीए ने इस सीट से शैलेंद्र कुमार को उम्मीदवार बनाया है। जदयू ने गुरुवार को उनके नाम की घोषणा कर दी। दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान होगा और 8 फरवरी को परिणाम घोषित किए जाएंगे।

Bihar Weather Report: शीतलहर पकड़ रहा जोर! कंपकंपाते बिहार में IMD का अलर्ट जारी

20 स्टार प्रचारकों की सूची जारी

बता दें, दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान जोरों पर है। जदयू ने भी अपनी तैयारी तेज करते हुए 20 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इस सूची में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम प्रमुखता से शामिल है। इनके अलावा राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा, अशोक चौधरी, रामनाथ ठाकुर, दयानंद राय, श्याम रजक, केसी त्यागी, श्रवण कुमार, और लेसी सिंह जैसे नेताओं के नाम भी लिस्ट में हैं। ऐसे में, बुराड़ी सीट पर पूर्वांचली समुदाय की मजबूत उपस्थिति को देखते हुए जदयू ने यहां से अपना उम्मीदवार उतारा है। हालांकि, जदयू एनडीए गठबंधन की बाकी सीटों पर अपने सहयोगी दलों के लिए वोट मांगेगी।

त्रिकोणीय मुकाबला का माहौल

बताया गया है कि, इस बार दिल्ली में आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, और एनडीए के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा। आम आदमी पार्टी, जिसने 2020 के चुनाव में 62 सीटों पर जीत हासिल की थी, इस बार अकेले चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस और आप, जो 2024 लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के तहत एक साथ थीं, विधानसभा चुनाव में अलग-अलग मैदान में हैं।

राहुल गांधी का आज बिहार दौरा! कोंग्रेसियों में जोश, BJP ने पोस्टर के जरिए साधा निशाना