India News (इंडिया न्यूज), Jharkhand Board Exam 2025: 11 फरवरी से 10वीं की बोर्ड की परीक्षा शुरू हुई थी। आज 10वीं की विज्ञान और हिंदी का पेरर लीक होने का मामला सामने आया है। हिंदी और विज्ञान का प्रश्नपत्र लीक होने के बाद जेएसी बोर्ड ने 10वीं की परीक्षा को रद्द कर दिया है और कोडरमा और गिरिडीह से इसका संबंध होने के कारण जेएसी बोर्ड ने इन दोनों जिला प्रशासन से स्पष्टीकरण मांगा है।

दिल्ली सचिवालय पहुंची CM रेखा गुप्ता, 7 बजे करेंगी कैबिनट मीटिंग.. फिर यमुना

प्रशनपत्र के छात्रों से वसूले जा रहे थे 350 रुपये

खबरों की माने तो दो दिन पहले जेएसी बोर्ड परीक्षा प्रश्नपत्र 2025 के नाम से एक WhatsApp ग्रुप बनाया गया था। इस ग्रुप में स्कैनर का इस्तेमाल करके प्रश्नपत्र देने के बदले छात्रों से 350 रुपये वसूले जा रहे थे। इस ग्रुप से जुड़ने के लिए इस ग्रुप का लिंक अन्य सोशल मीडिया साइट्स पर वायरल कर दिया गया था और कुछ ही देर में उस लिंक के जरिए 1000 से ज्यादा लोग प्रश्नपत्र ग्रुप से जुड़ गए।

ऐसे आया मामला सामने

आज झारखंड के कोडरमा के दो विद्यालयों में विज्ञान की परीक्षा संपन्न खत्म होने के बाद जब मामले की जांच की गई तो छात्रों ने इस बात की पुष्टि की कि उन्हें प्रश्न पत्र से बिल्कुल मिलता-जुलता प्रश्न पत्र मिला है, इसी के साथ कई और छात्रों से जब इसके बारे में पूछा गया तो उन्हें भी इस बात को स्वीकार किया कि आज प्राप्त प्रश्न पत्र वायरल प्रश्न पत्र से बिल्कुल मिलता-जुलता है।

ये 5 टिप्स फॉलो करके हो जाएंगे पॉपुलर, बॉलीवुड स्टार भी हो जाएंगे फेल

जैक बोर्ड ने की 10वीं की परीक्षा रद्द

मामला जैसे ही सामने आया तो जैक बोर्ड ने 10वीं की परीक्षा रद्द कर दी है और कोडरमा व गिरिडीह जिला प्रशासन से स्पष्टीकरण मांगा है। जैक के अध्यक्ष डॉ. नटवा हांसदा ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आज सुबह 9.45 बजे जैसे ही प्रश्न पत्र का पैकेट खोला गया तो उसका विज्ञान विषय के वायरल प्रश्न पत्र से मिलान किया गया तो मामला सही पाया गया है। मुख्य सचिव अलका तिवारी ने इस संबंध में एक उच्च स्तरीय बैठक  की है। जैक चेयरमैन ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि साइंस थ्योरी की परीक्षा को रद्द कर दी गई है।