India News (इंडिया न्यूज), Jharkhand Paper Leak: झारखंड में मैट्रिक बोर्ड के हिंदी और विज्ञान के पेपर लीक के मामले में पुलिस ने स्कूल-कोचिंग संचालक प्रशांत कुमार साव को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी स्थानीय BJP के नेता प्रकाश साहा का बेटा बताया जा रहा है। इसके अलावा पुलिस ने 2 छात्रों को भी हिरासत में लिया है। प्रशांत मरकच्चो प्रखंड के जामू में निजी स्कूल और कोचिंग सेंटर चलाता है। पुलिस लगातार उससे पूछताछ कर रही है। प्रशांत ने पुलिस पूछताछ में बताया कि मरकच्चो निवासी प्रिंस राणा नामक छात्र ने उसे प्रश्नपत्र उपलब्ध कराया था। प्रिंस मूक-बधिर है, जो खुद इस बार परीक्षा में शामिल होने वाला था। प्रिंस अपने पिता इंद्रदेव विश्वकर्मा और मां आरती देवी के साथ इलाज के लिए बेंगलुरु गया हुआ है।

कलयुगी मां ने प्रेमी के साथ मिलकर बच्चे को दी यातना, धर्म बदला, जानें पूरा मामला

ऐसे हुआ आरोपी गिरफ्तार

खबरों की माने तो बेंगलुरु से वापस आ रही ट्रेन छूट जाने की वजह से वह परीक्षा में शामिल नहीं हो सका। पुलिस ने जब प्रिंस के घर पर छापेमारी की, तो वहां उसकी दादी और छोटा भाई गौतम मिले। प्रश्नपत्र एक whatsapp Group में मात्र 350 रुपये में बेचे जा रहे थे। इस ग्रुप का एडमिन प्रिंस है। यह whatsapp group हाल ही में झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) बोर्ड परीक्षा की ओर से बनाया गया था। इस ग्रुप से जुड़ने के लिए छात्रों को लिंक भेजे गए थे। ग्रुप से 1 हजार से अधिक लोगों को जोड़ा गया था।

बिहार के इन 4 शहरों में दौड़ेगी Metro! लोगों को जाम से मिलेगी बड़ी राहत

ऐसे उपलब्ध करवाया जाता था प्रश्नपत्र

आपको बता दें कि ग्रुप से जुड़ने के बाद प्रश्नपत्र के लिए QR कोड के जरिए 350 रुपये मांगे गए। प्रश्नपत्र की PDF को अनलॉक करने के लिए एक पासवर्ड बनाया गया था। पैसे देने वालों को पासवर्ड उपलब्ध करा दिया जाता था। गुरुवार को जब पहली पाली में सुबह 9.45 बजे विज्ञान का पेपर बांटा गया तो वह बिल्कुल पहले से वायरल प्रश्नपत्र जैसा था। इसके बाद हिंदी और विज्ञान दोनों विषयों की परीक्षा रद्द कर दी गई है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक भी जांच कर रहे हैं। गढ़वा में कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने इन सभी जिलों के उपायुक्तों से शुक्रवार तक जांच रिपोर्ट मांगी है।