India News (इंडिया न्यूज), Jharkhand Budget 2025: हेमंत सोरेन सरकार द्वारा 3 मार्च यानी की आज वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया जाएगा। ऐसे में इस राज्य भर के लोगों की निगाहें बजट पर टिकी हुई हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस बार का बजट करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये का होने वाला है, जिसमें झारखंड के लोगों के लिए स्कूल, अस्पताल और कई योजनाओं पर खास ध्यान दिया जाएगा।
ये भी पढ़ेंः झारखंड विकास को मिलेगी ‘नई उड़ान’! उम्मीद से बड़ा होगा बजट, शिक्षा-किसान और रोजगार पर होगा फोक्स
बजट की 5 खास बड़ी बातें
1. तालाबों के जीर्णोद्धार के लिए सरकार पहल करेगी।
2. ग्रामीण विकास के लिए 900 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
3. 10 ट्रिलियन की होगी झारखंड की अर्थव्यवस्था।
4. पशुपालन के विकास पर दिया जाएगा जोर।
5. झारखंड को वेलफेयर स्टेट बनाने पर फोकस किया जाएगा।
ये भी पढ़ेंः चुनाव से पहले महिला, किसान और युवाओं पर होगा फोक्स, जानें आम जनता को क्या बजट से उम्मीद
पशुपालन पर होगा पूरा फोकस
वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर झारखंड विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने कहा है कि ‘पशुपालन के क्षेत्र में भी हम काम कर रहे हैं’। वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि किसानों को ऋण मुक्त करने का लक्ष्य है। इसी के साथ, पर्यटन क्षेत्र में काफी संभावनाएं है, पर्यटन के क्षेत्र में विकास हो रहा है।