India News (इंडिया न्यूज), Jharkhand Politics: दिल्ली चुनाव हारने के बाद कांग्रेस ने झारखंड को लेकर एक बड़ा ऐलान कर दिया है। झारखंड में दूसरी बार भारत ब्लॉक की सरकार बनी है। हेमंत सोरेन के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी भी अबुआ सरकार का हिस्सा है, लेकिन पार्टी आलाकमान चाहता है कि चुनाव के दौरान जनता से किए गए वादे अब पूरे किए जाएं। इसको लेकर कांग्रेस ने पार्टी के सभी मंत्रियों को निर्देश जारी जारी किए हैं।

आखिरी बार 8:30 बजे बात हुई…, अपनों को तलाशते शख्स की बात कलेजे को कर जाएगा छलनी

जनता के बीच छवि रहे सकारात्मक

पार्टी ने मंत्रियों को निर्देश देते हुए कहा है कि जनता के बीच उनकी छवि सकारात्मक बनी रहे इसी के साथ, पार्टी ने आम जनता के बीच उनकी छवि का सोशल ऑडिट कराने का फैसला किया है, जिसे लेकर चर्चा शुरू हो गई है। कांग्रेस के इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि किसी भी काम की समीक्षा और ऑडिट जरूरी है, क्योंकि इससे संबंधित व्यक्ति, विभाग और जनता को फायदा होगा।

BJP ने साधा निशाना

BJP ने कांग्रेस की इस समीक्षा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सीएम का विशेषाधिकार है। कांग्रेस आलाकमान इसमें क्यों कूद रहा है, यह समझ से परे है। भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि अच्छा काम करने वाले को सम्मानित किया जाएगा तो खराब काम करने वाले को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा?

प्रयागराज के बाद यहां पर भारी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालु, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

यह कांग्रेस का अपना आंतरिक मामला

तो वहीं, BJP प्रवक्ता के बयान पर झामुमो प्रवक्ता डॉ. तनुज खत्री ने पलटवार करते हुए कहा कि यह कांग्रेस का अपना आंतरिक मामला है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी को समीक्षा शब्द से ही नफरत है, क्योंकि अगर प्रधानमंत्री की समीक्षा होगी तो सबसे पहले उन्हें बदला जाएगा। इसी तरह अगर योगी आदित्यनाथ जी की समीक्षा होगी तो उन्हें भी बदला जाएगा। अगर गृह मंत्री अमित शाह की समीक्षा होगी तो उन्हें भगा दिया जाएगा।