इंडिया न्यूज, पटना:
भोजपुरी सिनेमा के फेमस सिंगर गुंजन सिंह (Gunjan Singh) का विश्वकर्मा पूजा के मौके पर एक और भोजपुरी गाना कर्मा करे जैबै नैहरवा रिलीज होते ही काफी धूम मचा रहा है। उनके सभी गानों को बहुत पसंद किया जा रहा है। उनके मार्केट में आ रहे सभी गाने खूब हिट हो रहे हैं। गुंजन सिंह के ट्रेंड कर रहे गानों की लिस्ट में एक और गाना जुड़ गया है।
17 सितंबर को गुंजन सिंह के यूट्यूब चैनल पर आया ये नया भोजपुरी गाना कर्मा करे जैबै नैहरवा इस समय काफी सुना और देखा जा रहा है। इस गाने में गुंजन सिंह के साथ एक्ट्रेस की जोड़ी खूब जम रही है। आपको बता दें इस गाने को अब तक 686,980 लोग देख चुके हैं। साथ ही 14 हजार से ज्यादा लाइक्स और कई सारे कमेंट भी वीडियो पर आ रहे हैं। फैंस अपने चहेते कलाकार की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
गुंजन सिंह की फैन फॉलोइंग के चलते उनके कई गानों को आते ही लाखों व्यूज मिल जाते हैं। हाल ही में गुंजन सिंह अपना एक दर्द भरा भोजपुरी सॉन्ग लेकर आए थे, जिसका टायटल है पिया हो मुंह मोड़ के न जा। ये सैड सॉन्ग रंजीत सिंह एंटरटेनमेंट के आॅफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था, जो काफी हिट हुआ था। इसे लगातार दर्शक शेयर और लाइक कर रहे हैं।
Gunjan Singh song got Viral
इसी के साथ इनका गाना अबकी लीजियेगा वोट सकरकंद मुखिया जी। ये सॉन्ग भी गुंजन सिंह एंटरटेनमेंट के आॅफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था। इस गीत को गुंजन सिंह ने इलेक्शन से जोड़कर बनाया है। इस गाने के बोल हर किसी को पसंद आ रहे हैं। इस गीत को अमन अलबेला ने लिखा है और आर्या शर्मा ने इसका संगीत तैयार किया है, जिसे भोजपुरिया दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है। भोजपुरी के स्टार सिंगर और एक्टर गुंजन सिंह के गाने इन दिनों यूट्यूब पर खूब देखे जा रहे हैं। ये सभी गाने इस समय यूट्यूब पर धमाका कर रहे हैं।
Must Read:- ऐश्वर्या की नई हमशक्ल! मैगजीन के कवर पेज पर छाई
Connect With Us : Twitter facebook