India News (इंडिया न्यूज), Tejashwi Yadav became father: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव एक बार फिर पिता बनने वाले हैं। उनके घर में फिर से किलकारी गूंजेगी। उनकी पत्नी राजश्री गर्भवती हैं। वे कोलकाता में आराम कर रही हैं। इस नई खबर से लालू-राबड़ी परिवार खुश है। सबसे ज्यादा खुश लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी है।

बताया जा रहा तेजस्वी यादव अपने राजनीतिक सफर के बाद पत्नी के पास जाने वाले हैं। वे कोलकाता में अपनी पत्नी के साथ नया साल मनाएंगे। वे कल (रविवार को) अपनी पत्नी के पास जाएंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तेजस्वी यादव जल्द ही कोलकाता जाना चाहते थे, लेकिन राजनीतिक कार्यक्रम पहले से तय था।

राजनीतिक सफर खत्म कर कल कोलकाता जाएंगे आरजेडी नेता

जानकारी के मुताबिक, वे रविवार को कोलकाता पहुंचेंगे और वहीं अपनी पत्नी के साथ नया साल मनाएंगे। तेजस्वी यादव पहली बार मार्च 2023 में पिता बनेंगे। उस समय बेटी का जन्म हुआ था, जिसका नाम लालू यादव ने कात्यायनी रखा था। उस समय तेजस्वी नीतीश सरकार में डिप्टी सीएम थे। तब परिवार जमीन के बदले नौकरी मामले में ईडी और सीबीआई की पूछताछ का भी सामना कर रहा था।

तीन साल पहले हुई थी शादी

9 दिसंबर 2021 को तेजस्वी यादव ने राजश्री यादव से शादी की थी। शादी समारोह दिल्ली के साकेत स्थित मीसा भारती के सैनिक फार्म हाउस में आयोजित किया गया था। पहले दोनों की सगाई हुई। उसके बाद तेजस्वी-राहेल (राजश्री) ने परिवार के सामने अग्नि के सात फेरे लिए। कार्यक्रम में पिता लालू प्रसाद यादव, मां राबड़ी देवी, बहन मीसा भारती, भाई तेज प्रताप यादव और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव भी पत्नी डिंपल के साथ शामिल हुए।

तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी बचपन से दोस्त हैं। दोनों ने डीपीएस, आरके पुरम में एक साथ पढ़ाई की। वहीं, 2014 से वे करीब आए। दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों एक-दूसरे के हो गए। तेजस्वी लालू-राबड़ी की सबसे छोटी संतान हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, उन्हें अपने माता-पिता को शादी के लिए मनाने में काफी समय लगा।

यहां तक ​​कहा जा रहा था कि लालू यादव खुद इस शादी के लिए तैयार नहीं थे। शायद यही वजह है कि उन्होंने अपने कई करीबियों को शादी में शामिल होने का न्योता भी नहीं दिया।

घर में ही टूटी संबंधों की मर्यादा…अपने ही देते थे रोज बेहिसाब पीड़ा; किशोरी की ये दास्तां जान सिहर जाएंगे