India News (इंडिया न्यूज), Bihar Election 2025: पटना में आज से अखिल भारतीय पीठासीन पदाधिकारी और सचिवों का तीन दिवसीय सम्मेलन शुरू हो गया है। जानकारी के मुताबिक, 42 साल बाद बिहार की राजधानी को इस सम्मेलन की मेजबानी का मौका मिला है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
देशभर के प्रतिनिधियों का जमावड़ा
बताया गया है कि, इस सम्मेलन में देशभर के विधानसभा अध्यक्ष, विधान परिषद के सभापति और सचिव शामिल हो रहे हैं। विधायी प्रक्रिया को सशक्त और प्रभावी बनाने के लिए यह मंच बेहद अहम है। इसमें विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा और कानून निर्माण प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने के लिए रणनीतियां तय की जाएंगी। साथ ही, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि यह मंच देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाता है।
तीन दिनों तक चलेगा सम्मेलन
बता दें, यह सम्मेलन 42 साल बाद पटना में आयोजित हो रहा है, जो बिहार के लिए गर्व की बात है। तीन दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में संसदीय प्रक्रियाओं को अधिक प्रभावी बनाने के उपायों पर चर्चा होगी। इसमें सदन की कार्यवाही को सुचारू और जवाबदेह बनाने के लिए विभिन्न सत्र आयोजित किए जाएंगे। जानकारी के अनुसार, राजधानी का यह सम्मेलन लोकतांत्रिक मूल्यों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बिहार के लोगों के लिए यह एक ऐतिहासिक और गर्व का क्षण है।
Bihar Crime: पिता के आशिकी का पता चलने पर बेटे ने खोया आपा, कर दिया बड़ा कांड