India News (इंडिया न्यूज), Love Triangle: बिहार के जमुई में एक सिरफिरे युवक ने एकतरफा प्यार में एक लड़की को चाकू मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। बुधवार की शाम लड़की को दूसरे लड़के से मिलते देख एकतरफा प्यार में पागल युवक आगबबूला हो गया और जिला मुख्यालय में यह कदम उठा लिया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सिरफिरे युवक को गिरफ्तार कर लिया। नाबालिग लड़की शाम को कोचिंग से घर लौट रही थी।

क्या है पूरा मामला

उसी दौरान सिरफिरे आशिक ने लड़की पर चाकू से हमला कर दिया। घटना को देख आसपास के लोगों ने तुरंत 112 डायल कर पुलिस को बुलाया और पुलिस ने घायल लड़की को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा और वहां सिरफिरे आशिक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। लड़की के गर्दन और पेट में चाकू मारा गया है। गिरफ्तार युवक और लड़की दोनों नाबालिग हैं।

Bihar Government: बिहार सरकार पर शिक्षा विभाग के पत्र को लेकर राजनीतिक बवाल, राजद और बीजेपी के बीच जुबानी जंग तेज

जानकारी के अनुसार आरोपी लड़का लड़की के दूसरे लड़के से मिलने बातचीत करने से नाराज था। उसने ट्यूशन से घर जा रही लड़की से पहले बातचीत की। फिर अचानक गर्दन और पेट पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। आरोपी ने बताया कि वह एक साल से लड़की से प्यार करता है। उन्होंने बताया कि लड़की तीन दिन पहले एक लड़के के साथ उसका जन्मदिन मनाने एक रेस्टोरेंट में गई थी, जहां उसने लड़के को किस भी किया। इसका वीडियो आरोपी ने देख लिया और उसे बर्दाश्त नहीं हुआ।

घायल लड़की के पिता अखिलेश कुमार ने बताया

गिरफ्तार सिरफिरे प्रेमी ने बताया कि उसे समझ में नहीं आ रहा है कि उसकी प्रेमिका ने उसके साथ ऐसा क्यों किया, जबकि वह उसे अपने घर ले गया था और अपनी मां से भी मिलवाया था। वहीं, घायल लड़की के पिता अखिलेश कुमार ने बताया कि किसी ने फोन कर उन्हें घटना की जानकारी दी कि उनकी बेटी को चाकू मार दिया गया है। इसके बाद वह मौके पर आए और अपनी बेटी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर आए, फिलहाल पुलिस इस मामले में कोई भी बयान देने से इनकार कर रही है।

जेल जाने का डर! रात के अंधेरे में फरार हुए अतुल सुभाष के सास और साले, वीडियो आया सामने, पुलिस कर रही कार्रवाई