India News (इंडिया न्यूज), Mahila Samvad Yatra: बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार की महिला संवाद यात्रा का समय बदल गया है। पहले यह यात्रा 15-16 दिसंबर से पश्चिमी चंपारण जिले के बगहा और वाल्मीकिनगर से शुरू होने वाली थी, लेकिन अब तक इसके नए तारीख की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने अपने कार्यकाल के दौरान लगातार जनता से संवाद करने के लिए कई यात्राएं की हैं। अब तक वे 14 बार जनता के बीच पहुंच चुके हैं और यह उनकी 15वीं यात्रा होगी, जिसे महिला संवाद यात्रा नाम दिया गया है।
पंचायत के वार्ड नंबर 4 पर चल रही तैयारियां
इस यात्रा के लिए पश्चिमी चंपारण के संतपुर सोहरिया पंचायत के वार्ड नंबर 4 में युद्धस्तर पर तैयारियां चल रही थीं। यह क्षेत्र थारू बहुल आदिवासी इलाका है, और यहां मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट “सात निश्चय योजना” के तहत विकास कार्य जोरों पर हैं। गांव में सड़कों का पक्कीकरण, शौचालय, गली-नाली निर्माण और घरों की सजावट का काम किया जा रहा है। खासकर पुराने मकानों को प्लास्टर और रंग-रोगन से नया रूप दिया जा रहा है, ताकि मुख्यमंत्री के आगमन से पहले गांव को आदर्श रूप में प्रस्तुत किया जा सके।
Atul Subhash Suicide Case : अतुल सुभाष सुसाइड केस में पुलिस ने लिया एक्शन, पत्नी निकिता, मां और भाई तीनों हुए गिरफ्तार
यात्रा की तारीख से क्या हो सकते है परिणाम
ग्रामीणों में उत्साह तो है, लेकिन यात्रा की तारीख में बदलाव ने कई लोगों के मन में असमंजस की स्थिति पैदा कर दी है। महिलाएं खासतौर पर इस यात्रा को लेकर बहुत उत्साहित हैं, लेकिन अभी तक जिलापदाधिकारी भी यात्रा की सही तारीख नहीं बता पा रहे हैं। हालांकि, विकास कार्यों के बावजूद यात्रा की असमंजस स्थिति ग्रामीणों के मन में चिंता का कारण बन गई है। यह यात्रा एक ओर उदाहरण होगी कि कैसे मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने राज्यभर में महिलाओं और ग्रामीणों के मुद्दों पर सीधे संवाद की संस्कृति को बढ़ावा दिया है।