India News (इंडिया न्यूज), Bihar Blast News: समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में स्थित एक एल्युमिनियम फैक्ट्री में बॉयलर फटने से बड़ा हादसा हो गया है। इस धमाके में कई मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। धमाका इतना जोरदार था कि फैक्ट्री का अधिकांश हिस्सा ध्वस्त हो गया। हादसे के बाद स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों की मदद से बचाव कार्य जारी है, और घायल मजदूरों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Rajasthan News: पुलिस ने काटा चालान तो शख्स ने कुछ यूं लिया बदला की पुलिस के उड़े होश, कहा- पहले बकाया जमा करो

घटनास्थल पर त्वरित कार्रवाई करते हुए, जिला प्रशासन के अधिकारी और पुलिस बल राहत कार्यों में जुटे हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अनुमंडलीय अस्पताल पूसा, ताजपुर रेफरल अस्पताल और सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है।फिलहाल, हादसे में कितने लोगों की मौत हुई है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकी है। हालांकि, स्थानीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कम से कम दो लोगों की मौत हो चुकी है। हादसे के समय फैक्ट्री में कितने लोग मौजूद थे, इस बारे में भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।

चाइनीज मांझे से कटी सिपाही की, मौके पर हुई मौत, पुलिस ने लिया सख्त एक्शन

फैक्ट्री में धमाके के बाद आसपास के इलाकों में अफरातफरी मच गई थी। सुरक्षा कारणों से फैक्ट्री के आसपास के इलाकों को खाली करा लिया गया है। जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में काम करने वाले अधिकांश मजदूर कोलकाता के रहने वाले थे। फैक्ट्री प्रबंधन के कुछ लोग घटना के बाद फरार हो गए हैं। बता दें कि यह हादसा तब हुआ, जब फैक्ट्री के बॉयलर में विस्फोट हुआ। राहत कार्य जारी है और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।