India News (इंडिया न्यूज),Kumbh Mela 2025 : बिहार के मुजफ्फरपुर में एक भीषण रोड हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के पलटने से हुआ। बताया जा रहा है कि सभी लोग कुंभ से लौट रहे थे। सदर थाना क्षेत्र के मैदापुर गांव के पास फोरलेन पर इनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के बाद इलाके में चारो तरफ हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को अस्पताल में एडमिट करवाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाइक सवारों को बचाने के चलते गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें 5 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। मरने वाले सभी लोग नेपाल के रहने वाले थे।

घायलों की हालत काफी गंभीर

आपको बता दें कि घटना स्थल पर पहुंचे ग्रामीण SP विद्या सागर, सीटी एसपी विश्वजीत दयाल, SDM  सहित कई थानों की पुलिस ने स्थिति को संभाला। घायलों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।घायलों को श्री कृष्ण मेमोरियल मेडिकल कॉलेज (एसकेएमसीएच) में एडमिट कराया गया।अस्पताल प्रबंधन घायलों के उपचार में जुटा हुआ है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को रोड से हटा लिया गया है।