India News (इंडिया न्यूज), Nalanda News: बिहार के नालंदा जिले के नदियौना गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पति-पत्नी ने घरेलू विवाद के बाद जहर खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इस हादसे ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। मृतकों की पहचान अरुण कुमार और उनकी पत्नी नीलू देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी घरेलू मुद्दे पर झगड़ा हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि पति-पत्नी ने यह कठोर कदम उठा लिया। पड़ोसियों ने जब स्थिति की गंभीरता को समझा तो तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

3 चीज़े अंदर से सड़ा रही हैं आपकी किडनी, गुर्दे फेल होने से पहले सुधार लें ये आदत!

छाया मातम का हाल

जानकारी के मुताबिक, इस दुखद हादसे में दंपत्ति के इस कदम से उनके चार मासूम बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। साथ ही, घटना के बाद से पूरे गांव में मातम का माहौल है। चारों बच्चे अपने माता-पिता को खोने के बाद सदमे में हैं। पड़ोसी और रिश्तेदार बच्चों को संभालने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस ने भी घटनास्थल का जायजा लिया और शवों को पोस्टमॉटर्म के लिए भेजा।

पुलिस जुटी खोजबीन में

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े का असली कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस पड़ोसियों और परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ कर रही है। इस घटना ने गांव के हर व्यक्ति को झकझोर दिया है। चार मासूम बच्चों का भविष्य अब अनिश्चितता के अंधेरे में है। पुलिस मामले की तह तक पहुंचने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। गांव में अभी भी शोक और उदासी का माहौल बना हुआ है।

सत्ता संभालते ही ट्रंप लेंगे बड़ा एक्शन! अमेरिकी सेना से इस खास कम्युनिटी को दिखाएंगे बाहर का रास्ता, पूरी दुनिया से है खास रिश्ता?