India News (इंडिया न्यूज)Nalanda News: बिहार के नालंदा में प्रेम प्रसंग में एक लड़की से शादी करना प्रेमी को महंगा पड़ गया। घर से लड़की को भगाकर प्रेमी ने मंदिर में उससे शादी कर ली। इसके बाद वह हरियाणा भाग गया, लेकिन लड़की की हालत गंभीर हो गई तो प्रेमी किसी तरह लड़की को बिहारशरीफ ले आया। इलाज के दौरान मंगलवार को लड़की की मौत हो गई। लड़की के परिजनों ने आरोपी पर पिटाई के बाद हत्या का आरोप लगाया है। पूरा मामला जिले के छविलापुर थाना क्षेत्र का है।

‘तंग आ गया हूं…’, AAP के सोमनाथ भारती ने जगजाहिर की अपनी पीड़ा; कहा- एक कठोर कदम उठाऊंगा

जानें पूरा मामला?

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि धनुबिगहा गांव निवासी दिनेश रविदास के पुत्र सोनू कुमार का अपने ही गांव की एक लड़की के साथ पिछले तीन वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 19 नवंबर को दोनों घर से भाग गए थे। इसके बाद परिजनों ने अपहरण का मामला दर्ज करने के लिए छबीलापुर थाने में आवेदन दिया था।

इस बीच पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी। दोनों शादी कर हरियाणा चले गए थे। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। मंगलवार की शाम दोनों हरियाणा से बिहारशरीफ लौटे। प्रेमी ने लड़की के परिजनों को फोन पर उसकी मौत की सूचना दी। पुलिस अस्पताल पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने लड़की के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद बुधवार की सुबह उसके परिजनों को सौंप दिया।

प्रेमी ने दी जानकारी, मामले में पुलिस का आया बयान

वहीं प्रेमी सोनू कुमार ने बताया कि वह 19 तारीख को घर से भाग गया और फिर मंदिर में शादी कर ली। शादी करने के बाद वह ट्रेन से दिल्ली गया और वहां से हरियाणा चला गया. वहां उसकी तबीयत खराब हो गई। जब उसे इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले जाया गया तो डॉक्टर ने बताया कि उसे हार्ट अटैक आया है और इसी वजह से उसकी तबीयत खराब हुई है।

वहीं मामले में थाना प्रभारी मुरली मनोहर आजाद ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। लड़की के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। हत्या का आरोप लगाया जा रहा है। सभी एंगल से जांच चल रही है।

सोते समय इंसान कैसे सपने देखता है पॉजिटिव या नेगेटिव?