India News (इंडिया न्यूज), New Bhojpuri Holi Song 2025: एक महीने पहले से ही होली 2025 की धूम चारों तरफ दिखाई देने लगी है। इससे पहले भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और आस्था सिंह ने होली के मौके पर अपने चाहने वालों को होली का तोहफा दिया है। दोनों का होली का नया गाना ‘लहंगवा रंगब’ रिलीज हो गया है, जिसने इन दिनों सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। पवन सिंह की दमदार आवाज और आस्था सिंह के खूबसूरत अंदाज के साथ शिवानी सिंह की मौजूदगी ने गाने में चार चांद लगा दिया है। यूट्यूब पर गाने को लाखों व्यूज मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

केमिस्ट्री और धमाकेदार गाना

पवन सिंह और आस्था सिंह की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री फैंस को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। इस गाने में पवन सिंह के पारंपरिक भोजपुरी अंदाज के साथ आस्था सिंह का दिलकश अंदाज देखने को मिल रहा है। शिवानी सिंह की मौजूदगी ने गाने को और निखार दिया है, जिसकी वजह से यह गाना सुपरहिट होने की राह दिखाई देने लगा है। गाने के कुछ हिस्सों में भोजपुरी के बोलों का रंग-बिरंगा इस्तेमाल किया गया है, जो दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देता है।

महाशिवरात्रि पर जरूर रखें अपनी पूजा की थाल में ये 5 चीज, जीवन में लाएंगी ऐसा अपार बदलाव कि आप रखेंगे हर बार

सोशल मीडिया हिट

बता दें कि भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के कई गाने पहले से ही लोकप्रिय हैं, लेकिन ‘लहंगवा रंगब’ ने सोशल मीडिया पर इन दिनों नई धूम मचा दी है। इससे पहले पवन सिंह के होली गीत ‘लहंगवा लस लस करता’ ने भी यूट्यूब पर काफी धूम मचाई थी। भोजपुरी गानों में जिस तरह का लोकल ट्विस्ट और इमोशन्स का मिश्रण देखने को मिलता है, वह इस गाने में भी साफ दिखाई दे रहा है।

गाने को किसने किया निर्देश

आपको बता दें कि भोजपुरी गाना ‘लहंगवा रंगब’ गाने को प्रोफेशनल क्रिएटिव टीम ने तैयार किया है। इस गाने के बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं, जबकि प्रियांशु सिंह ने इसे कंपोज किया है। गाने के वीडियो को पवन पाल ने डायरेक्ट किया है और इसे वेव म्यूजिक लेबल के तहत रिलीज किया गया है।