India News (इंडिया न्यूज), New Delhi Railway Station Stampede: 15 फरवरी को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर महाकुंभ जाने वाले लोगों के भीच मची भगदड़ में कई लोगों ने अपनी जान गवा दी है। इस हादसे में मरने वाले लोगों में बिहार के लोग भी शामिल हैं। इस बीच, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में हुई भगदड़ की घटना पर दुख जताया है।

बिहार CM ने की ये घोषणा

तो वहीं, मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी प्रेस में जानकारी देते हुए कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने ईश्वर से मृतकों के परिजनों को इस दुख की घड़ी में दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। सीएम नीतीश ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में बिहार के रहने वाले मृतकों के आश्रितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। साथ ही, मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

NTPC से निकलने वाली Flying ASH खेत बने बंजर, किसान परेशान; मुआवजे की मांग

बिहार के इन नेताओं ने जताया शोक

आपको बता दें कि बिहार के डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट जारी करते हुए लिखा है कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुआ हादसा हृदय विदारक है। इस हादसे में मरने वालों के परिजनों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ की घटना पर दुख जताया है। उन्होंने पोस्ट कर लिखा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे की खबर बेहद दुखद है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं ईश्वर से सभी दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ पर नेताओं ने जताया दुख, जानिए हादसे पर किसने क्या कहा?

तो वहीं, बिहार भाजपा प्रवक्ता प्रभाकर कुमार ने कहा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ की घटना दुखद है। भगदड़ की वजह अफरातफरी नहीं, बल्कि भारी भीड़ है। प्रयागराज महाकुंभ मेले के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं, फिर भी भगदड़ की घटना दुर्भाग्यपूर्ण और निराशाजनक है। भगदड़ क्यों हुई, इसका पता लगाने के लिए जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे सख्त से सख्त सजा दी जाएगी।