India News (इंडिया न्यूज), Nitish Cabinet: बिहार मंत्रिमंडल की शुक्रवार को हुई बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में राज्य के विभिन्न विभागों के 55 अहम प्रस्तावों पर मंजूरी दी गई। इन प्रस्तावों में राज्य के समग्र विकास, रोजगार सृजन, और ढांचागत विकास पर फोकस किया गया है। इस बैठक में कुल 2960 करोड़ रुपये से अधिक के खर्च की स्वीकृति दी गई।
21 महत्वपूर्ण एजेंडों को भी मिली मंजूरी
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के तहत 21 महत्वपूर्ण एजेंडों को भी कैबिनेट की मंजूरी मिली। इसके अलावा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग, पर्यटन विभाग, परिवहन विभाग, और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से संबंधित भी कई प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई। इन प्रस्तावों के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं के माध्यम से राज्य में सामाजिक और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने की योजना है।
Fake Currency: बिहार में फैले 500 रुपये के नकली नोट, पुलिस ने जारी किया अलर्ट, जानें फेक नोटों को पहचानने के सरल तरीके
अलग विकास कार्यों पर दिया जा रहा जोर
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस दौरान राज्य के विभिन्न विकास कार्यों पर जोर दिया और कहा कि यह योजनाएं राज्य के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने, रोजगार के अवसर बढ़ाने और सामाजिक सेवाओं की गुणवत्ता को सुधारने में मदद करेंगी। मंत्रिमंडल ने इन प्रस्तावों की मंजूरी देते हुए सुनिश्चित किया कि राज्य में विकास की गति तेज होगी और बिहार को नए आयाम प्राप्त होंगे। इस बैठक के बाद राज्य सरकार की योजनाओं के सफल क्रियान्वयन की उम्मीद जताई जा रही है, जो बिहार को और भी आगे बढ़ाएगा।