India News (इंडिया न्यूज), Nitish Government: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द ही अपने कैबिनेट का विस्तार कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, बजट सत्र शुरू होने से पहले ही नए मंत्रियों को शामिल किए जाने की संभावना है। यह फैसला आगामी विधानसभा चुनाव 2025 को देखते हुए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
बजट सत्र से पहले होगा विस्तार?
बिहार विधानसभा का बजट सत्र 28 फरवरी से शुरू होने जा रहा है,और इसी से पहले कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज हो गई हैं। सूत्रों की मानें तो 5-6 नए चेहरों को नीतीश मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। इस विस्तार में जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को विशेष रूप से ध्यान में रखा जाएगा।
Mahashivratri 2025: “बोल बम” से गूंज उठा सोमेश्वर नाथ मंदिर, महा शिवरात्रि पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सुबह से लगी लंबी कतारें
हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि किन नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा, लेकिन सूत्रों के अनुसार, मंत्रिमंडल विस्तार में दलित, पिछड़ा वर्ग और अन्य प्रमुख जातियों को प्रतिनिधित्व देने पर जोर दिया जाएगा। साथ ही, कुछ क्षेत्रों से नए मंत्री बनाए जा सकते हैं, ताकि चुनावी समीकरण मजबूत किया जा सके।
चुनावी रणनीति का हिस्सा?
बिहार में विधानसभा चुनाव अब ज्यादा दूर नहीं हैं, ऐसे में मंत्रिमंडल विस्तार को चुनावी रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जदयू, गठबंधन सहयोगियों के साथ मिलकर सत्ता समीकरण को और मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं।
आधिकारिक ऐलान का इंतजार
हालांकि, अभी तक कैबिनेट विस्तार को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि बहुत जल्द मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस पर अंतिम निर्णय ले सकते हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह कैबिनेट विस्तार कब होता है और इसमें किन चेहरों को मौका मिलता है।