India News (इंडिया न्यूज), Bihar Education Minister: मोतिहारी में शनिवार को आयोजित जदयू के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्य के ग्रामीण कार्य मंत्री और जदयू के राष्ट्रीय महासचिव अशोक चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के निरंतर विकास की सराहना की। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बिहार को उस ऊंचाई पर ले जाना चाहते हैं, जहां से उसे कोई नीचे नहीं खींच सके। इसके साथ ही उन्होंने 2025 में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक बार फिर एनडीए सरकार बनने का दावा किया और 225 सीटों पर जीत का विश्वास व्यक्त किया।

नीतीश कुमार को लेकर बोले अशोक चौधरी

अशोक चौधरी ने कहा कि जब 2005 में नीतीश कुमार ने बिहार की बागडोर संभाली थी, तब उन्होंने समृद्ध और सुरक्षित बिहार का सपना देखा था, और आज इस सपने को पूरा किया है। उन्होंने यह भी बताया कि नीतीश कुमार ने पिछले 18-19 सालों में बिना छुट्टी लिए बिहार की प्रतिष्ठा को पूरे विश्व में बढ़ाया है। उनके नेतृत्व में बिहार में सुशासन की सरकार चली है, और किसी भी राजनेता पर घोटाले या भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है।

Bihar News: जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन में गुटबाजी, मंत्री सुमित और अशोक चौधरी के सामने हुई मारपीट

वहीं, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और तकनीकी शिक्षा मंत्री सुमित कुमार सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार को आधुनिक शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव दिए हैं। अब बिहार में इंजीनियरिंग और ITI की पढ़ाई अत्यधिक सस्ती दरों पर उपलब्ध है, जिससे छात्रों को दूसरे राज्यों में पलायन नहीं करना पड़ता।

उपाध्यक्ष संजय सिंह ने की नीतीश कुमार की सराहना

जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने न सिर्फ बिहार, बल्कि शिवहर जैसे छोटे जिलों को भी चमकाया है। उन्होंने रीगा चीनी मिल के पुन खुलने का उल्लेख करते हुए कहा कि यह नीतीश कुमार के विकास दृष्टिकोण का एक बेहतरीन उदाहरण है।
समारोह में मंत्री और पार्टी नेताओं ने बिहार में हुए विकास कार्यों पर चर्चा की और 2025 में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए को फिर से सत्ता में लाने का संकल्प लिया।

6-7 साल के बच्चे को राहुल गांधी ने बताया युवा, ठहाके लगाते रहे BJP के सांसद, आखिर कब तक बचकानी हरकत करेंगे कांग्रेस के शहजादे?