India News (इंडिया न्यूज),CM Nitish Kumar: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों में BJP को बंपर बहुमत मिला है। 70 विधानसभा सीटों में से पार्टी को 48 सीटें मिलीं हैं। करीब 27 सालों के बाद BJP को दिल्ली में सत्ता में आने का मौका मिला है। आम आदमी पार्टी को महज 22 सीटों पर संतोष करना पड़ा है, वहीं कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल सका। BJP की जीत पर बिहार के CM नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर PM मोदी को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
बहुत-बहुत बधाई
CM नीतीश कुमार ने लिखा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में BJP की भारी बहुमत से जीत पर बधाई एवं शुभकामनायें। दिल्ली की जनता ने आदरणीय PM मोदी जी के कुशल नेतृत्व पर अपना पूर्ण विश्वास व्यक्त किया है। इस ऐतिहासिक जीत के लिए आदरणीय PM मोदी जी को बहुत-बहुत बधाई।
इसका भी सकारात्मक असर पड़ा
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बिहार में BJP और जेडीयू के गठबंधन वाली NDA सरकार है। दिल्ली में बिहार के लोगों की संख्या अच्छी खासी है। दिल्ली चुनाव में बिहार और पूर्वाचल के मतदाताओं ने भी काफी अहम रोल निभाया है। जेडीयू के साथ गठबंधन का लाभ BJP को मिला और बिहार के वोटर्स ने दिल्ली की सत्ता बदलने में भूमिका निभाई। नीतीश कुमार लगातार कह चुके हैं कि वह अब इधर-उधर नहीं करेंगे, BJP के साथ रहेंगे। इसका भी सकारात्मक असर पड़ा।