India News (इंडिया न्यूज), Nitish Kumar Pragati Yatra 2025: बिहार में अक्टूबर या नवंबर में विधानसभा चुनाव 2025 होने वाले हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। उससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा लगातार जारी है। नीतीश कुमार की अंतिम प्रगति यात्रा 21 फरवरी को पटना में होने जा रहा है। प्रगति यात्रा के तहत मुख्यमंत्री पटना के ग्रामीण इलाकों में करोड़ों रुपयों की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करने वाले हैं, जिसको लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।

गरीबी की वजह से नहीं जा पाई कुंभ तो बन गई भागिरथी, आंगन में खोद दिया 40 फीट गहरा कुआं, इस महिला का महाकुंभ प्रेम देख दंग रह गए लोग

तैयारियों का जायजा लेने के लिए आज पटना के DM चंद्रशेखर सिंह पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन अलग-अलग जगहों पर होने वाला है। मुख्यमंत्री का पहला कार्यक्रम बाढ़ में होने वाला है। इसके बाद दनियावां और मनेर में उनका कार्यक्रम है। नगर क्षेत्र में भी 1-2 कार्यक्रम हैं।

इतने करोड़ की लागत से बना अस्पताल

बता दें कि पटना से करीब 35 किलोमीटर दूर दनियावां प्रखंड के तोप गांव में 8.30 करोड़ की लागत से सामुदायिक अस्पताल का निर्माण किया गया है। साथ ही तालाब और स्कूल में कई तरह के खेल और कई अन्य संसाधनों की व्यवस्था की गई है। साथ ही पटना में डाकघर भवन का निर्माण कार्य जोरों पर किया जा रहा है। सामुदायिक अस्पताल के निर्माण पर ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इससे उन्हें बेहतर स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। स्कूल और सड़क के लिए की गई व्यवस्था भी काफी सराहनीय है।

अब अश्लील कंटेंट बनाने वालों की खैर नहीं! चलेगा सरकार का हंटर, जल्दी पढ़ लें गाइडलाइंस वर्ना पड़ सकता है महंगा

इन योजनाओं का करेंगे उद्घाटन

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रोहतास में करीब 1378 करोड़ रुपये की 1220 विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया था। अब देखना होगा कि आगामी विधानसभा चुनाव में इस प्रगति यात्रा से नीतीश सरकार को कितना फायदा मिलता है।