India News (इंडिया न्यूज),Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जिले के कथैया थाना क्षेत्र में दहेज हत्या की शिकार हुई विवाहिता गुंजा कुमारी के परिजनों का गुस्सा आखिरकार फूट पड़ा। बता दें कि हत्या के 6 महीने बीत जाने के बावजूद पुलिस द्वारा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं किए जाने से नाराज मायके पक्ष के लोग और ग्रामीणों ने सोमवार को थाने पहुंचकर जमकर हंगामा किया।

गंभीर आरोप लगाने लगे

आपको बता दें कि परिजनों का बड़ा आरोप है कि पुलिस आरोपियों को बचाने का काम कर रही है और केवल एक ही गिरफ्तारी कर खानापूर्ति कर दी गई। इस दौरान थाने में अफरातफरी की स्थिति बन गई और मायके पक्ष के लोग पुलिस प्रशासन पर पैसे लेकर कार्रवाई न करने का गंभीर आरोप लगाने लगे।

खुलेआम घूम रहे हैं

जानकारी के लिए बता दें कि, मुजफ्फरपुर जिले के लालगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली गुंजा कुमारी की शादी 1  साल पहले कथैया थाना क्षेत्र के प्यारेपुर निवासी संजीत कुमार से हुई थी। घर वालो का कहना है कि शादी के महज 6 महीने बाद ही सितंबर 2024 में उसकी हत्या कर दी गई। इस मामले में मृतका के पति समेत 5 लोगों को आरोपी बनाया गया था। लेकिन सिर्फ 1 व्यक्ति को ही गिरफ्तार किया गया, बाकी सभी खुलेआम घूम रहे हैं। मृतका की बहन सोनी देवी ने कहा कि गुंजा को लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। इसके अलावा पति का अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध था, जिसे लेकर घर में अक्सर विवाद होता था। सोनी देवी ने आरोप लगाया कि इसी वजह से गुंजा को मार डाला गया।