India News (इंडिया न्यूज),Bihar News : CM नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा चल रही है। इस यात्रा के दौरान वह सभी जिलों में किये गये विकास का सर्वेक्षण कर रहे हैं। CM के आगमन को लेकर जिले में तैयारियां भी की जा रही हैं। ऐसे में CM नीतीश कुमार के आगमन से पहले ही अधिकारियों के द्वारा किये गये कार्यों में हुए अनियमितता का भंडाफोड़ हो गया। मामला मुंगेर जिला के धरहरा प्रखंड अंतर्गत अमारी पंचायत के अंदलपुर गांव के वार्ड संख्या -1 का जंहा पानी सलाई के लिए लगे 2 बड़ी प्लास्टिक की टंकी फट गई। CM नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के दौरान 5 फरवरी को मुंगेर पहुंचेंगे।

पानी का टंकी फट गया

आपको बता दें कि दरअसल लोक स्वास्थ प्रमंडल मुंगेर द्वारा CM  पेयजल निश्चय योजना के तहत लाखों रुपये की लागत से प्रखंड के अमारी पंचायत के अंदलपुर गांव के वार्ड संख्या एक में 2 बड़ी -बड़ी प्लास्टिक की टंकी लगाई गयी। इस टंकी के द्वारा इस इलाके के लोगो के घरो में पानी की सप्लाई की जा रही थी। अचानक पानी की टंकी फट गई जिसके कारण इस घरो में जाने वाली पानी की सप्लाई बंद हो गया। घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों ने कहा कि 2  महीना से मोटर खराब था, इसलिए पानी का सप्लाई बंद था। पीएचडी विभाग के द्वारा 10 दिन पहले पानी का मोटर ठीक किया गया था और पानी का सप्लाई शुरू हुआ। रविवार करीब 10 बजे अचानक पानी का टंकी फट गया।